देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारीदेहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारी
देहरादून : देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को बहुत भारी पड़ा। उनकी जान पर बन आई।
मालदेवता में गत 19 अगस्त को तबाही मचाने के बाद नदी अब भी वहां के ग्रामीणों को डरा रही है। देहरादून के मालदेवता में सोमवार देर रात नदी का जलस्तर बढ़ गया और पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक टापू में फंस गए।
वीडियो में देखें कैसे किया रेस्क्यू :
पांचों युवकों को रस्सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया। पांचों युवकों को रस्सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई।
नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे युवक
उन्हें बताया गया कि मालदेवत...






