Saturday, March 7News That Matters

Day: September 14, 2022

17 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया

17 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया

उत्तराखण्ड
देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी 17 को भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछारें और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। भूस्खलन और चट्टान खिसकने का खतरा पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने का खतरा है। नदी-नालों के उफान पर आने से आसपास के लोगों को खतरा पैदा हो सकता है। वहीं आज देहरादून में तड़के से बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऋषिकेश, पौड़ी और कोटद्वार में भी बुधवार तड़के बारिश हुई। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बुधवार को स्कूलों में अवकाश मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को जनपद में संचालित सभी स्...
लापता एसडीएम आखिरकार तीन दिन बाद अपने आवास पर पहुंचे, पीजीआई चंडीगढ़ में लिया था अप्वाइंमेंट

लापता एसडीएम आखिरकार तीन दिन बाद अपने आवास पर पहुंचे, पीजीआई चंडीगढ़ में लिया था अप्वाइंमेंट

उत्तराखण्ड
चंपावत : चंपावत सदर के लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल आखिरकार तीन दिन बाद सकुशल बुधवार को दस बजे चंपावत पूल्ड आवास स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की टीम उन्हे लेने गई थी। टीम को वह हरिद्वार में मिले। पीजीआई चंडीगढ़ में लिया था अप्वाइंमेंट आवास में दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा की उनके गले में इन्फेक्शन हो गया है। दर्द होने के कारण दिखाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में अप्वाइंमेंट लिया था। आज यानी बुधवार को उन्हें दिखाना था। इसके लिए उन्होंने 15 दिन के उपार्जित अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन अवकाश स्वीकृत होने से पूर्व उन्हें अचानक जाना पड़ा। कमरे में छूट गया था मोबाइल एसडीएम सदर अनिल चन्याल सोमवार को सुबह यहां से प्राइवेट टैक्सी से टनकपुर गए। जिसके बाद वोल्वो बस से चंडीगढ़ गए। जाते वक्त धोखे से अपना निजी फोन ले जाना भूल गए। वह कमरे में ही छूट ग...
गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ किया

गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ किया

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का साझा अन्वेषण अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में बुधवार को गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ किया। यह दल गंगोत्री हिमालय के रक्तवन आरोहण को रवाना होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्वेषण अभियान टीम के साथ गंगोत्री से गोमुख जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पतंजलि व निम का यह अन्वेषण अभियान उत्तराखंड के लिए बड़ी खोज और उपलब्धि होगी। उत्तराखंड को धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में भी यह कदम सार्थक होगा। स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में किया योग फ्लैग ऑफ से पहले योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में तीन घंटे तक मां गंगा के तट...
गोवा भाजपा के अध्यक्ष ने किया दावा, कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

गोवा भाजपा के अध्यक्ष ने किया दावा, कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
पणजी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत , माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था। ये 8 विधायक भाजपा में होंगे शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के...
अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी|

अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी|

देश-विदेश
अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी| थाना छजलैट में 29 जनवरी 2008 में सपा नेता आजम खान की कार को चेकिंग के लिए रोका गया था, जिसके बाद आसपास के जनपदों से सपा के नेता मौके पर पहुंचे थे। आरोप था कि इन्होंने जनता को उकसा कर सड़क जाम करते हुए बावल किया और सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न की। छजलैट प्रकरण में अदालत में हाजिर न होने के कारण के कारण अदालत ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हुई थी, जिसमें आजम खान और अब्दुल्ला आजम की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसमें आजम खान के बीमारी की रिपोर्ट बनाने वाले डाक्टर को भी अदालत ने 27 सितंबर को तलब किया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/champawats-sdm-missing-...
भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात |

भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात |

देश-विदेश
भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात | दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मुझे पसंद है। इसकी वजह है कि फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है।' तीन दिनी भारत यात्रा पर आईं फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों की कोई सीमा नहीं है। फ्रांस भारत के साथ सिर्फ रक्षा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि वैश्विक मसलों पर भी सहयोग करेगा। फ्रांस चाहता है कि 2025 तक देश में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर 20 हजार हो जाए। दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मु...
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। कोलकाता में नबन्ना चलो मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई थीं। पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में कल अत्याचार और राजनीतिक आंतरिक हनन की प्रकाष्ठा हो गई। बंगाल बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक परंपरा एक बहुत बड़ा प्रदेश रहा है लेकिन ममता जी की अगुवाई में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बन गया है। ममता जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में...
बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द |

बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द |

उत्तराखण्ड
बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द | अपनी गायिकी को लेकर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी गाने को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में हैं। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। दरअसल, यह सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर है। बताया जा रहा है कि इस शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जुबिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके खिलाफ चल रहे विवाद से उनकी मां परेशान हैं। उन्हें विश्वास नहीं...