दिल्ली शराब घोटाले में ED की देशभर में 40 जगहों पर रेड
नई दिल्ली, दिल्ली की शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) देशभर में छापेमारी कर रही है। ईडी की यह छापेमारी 40 जगहों पर हो रही है।जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को हैदराबाद, बेंगलुरु, मैंगलोर और चेन्नई में छापेमारी कर अपना अभियान चला रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति में हुई धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय इसके पहले भी छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने इस मामले में दिल्ली और अन्य शहरों में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी।
शराब नीति का मामला दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध के केंद्र बना हुआ है।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
बता दें कि आम आदमी पार्टी जो एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा होने का दावा करती है। भाजापा ने इस पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप ...





