Saturday, March 7News That Matters

Day: September 17, 2022

मायावती ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई, चीता लाने पर अखिलेश ने कसा तंज

मायावती ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई, चीता लाने पर अखिलेश ने कसा तंज

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज 72वें जन्मदिन पर उनको जमकर बधाई व शुभकामना मिल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर किया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर लोगों को बधाई देने के साथ दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में लुप्त हो गए चीता...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड
देहरादून : आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिवस मनाया जा रहा है। इस क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उन्‍हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बदरी-केदार धाम में हुई विशेष पूजा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पूजा कर देश की खुशहाली की कामना की गई। वहीं, केदारनाथ धाम में उनके जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।इससे पहले शुक्रवार को उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुक्रवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में उनके नाम से पूजा कराई गई। निर्धन बच्चों ने प्रधानमंत्...
कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड
कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शनिवार को श्री केदारनाथ मंदिर परिसर से कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके उपरांत केबिनेट मंत्री के नेतृत्व में केदारघाट,जड़भरत घाट, आदि स्थानों में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने एनसीसी,एनएसएस, स्कूली छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी। केबिनेट मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के सन्देश दिया। जनपद के नगर पालिका क्षेत्र में जिला प्रशासन के सहयोग से कूड़ा सैगरिकेशन हेतु गीले कूड़े के निस्तारण के लिए बनाएं गए वर्मी कम्पोस्ट पिट का केबिनेट मंत्र...
उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से उठाएगी कदम

उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से उठाएगी कदम

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से कदम उठाने जा रही है। इसके लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। राज्य, जिला और थाना स्तर पर गठित यह फोर्स नशे के कारोबार और इसमें संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस पर मुख्य सेवक सदन में संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का सरकार का संकल्प है। सभी के सहयोग से इसे धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार राज्य स्तरीय टास्क फोर्स अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक, जिला स्तरीय फोर्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक और थाना स्तरीय टास्क फोर्स थाना प्रभारी के अधीन गठित की गई हैं। इन टास्क फोर्स के लिए पु...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे, घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की,बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे, घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की,बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री ने उनके घर के बाहर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छत...