Saturday, March 7News That Matters

Day: September 26, 2022

कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हुआ हादसे का शिकार

कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हुआ हादसे का शिकार

उत्तराखण्ड
हिमाचल प्रदेश जिला कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हादसे का शिकार हो गया। बंजार के घयागी में पर्यटकों की टेंपो ट्रेवलर करीब 500 फीट खाई में गिर गई। हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। हादसा देर रात 9 बजे के करीब हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर घ्यागी में पहले भी हादसे हो चुके हैं। सड़क तंग होने और बारिश के कारण फिसलन यहां पर हादसों का प्रमुख कारण बनती है। आइआइटी वाराणसी के विद्यार्थियों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से यूपी नंबर की टेंपो ट्रेवलर यूपी 14 एचटी 8242 बुक करके कुल्लू घूमने आए थे। इनमें चार राज्‍यों के पर्यटक शामिल थे। रविवार रात को करीब नौ बजे जब यह पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो घ्यागी मोड़ के समीप उतराई में ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी सीधे 500 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में...
पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखण्ड
देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को वन क्षेत्र अथवा सरकारी जमीनों पर धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो अथवा पुलिस क्षेत्र की, उसे गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में सभी अधिकारी, सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ काम करें। मुख्यम...
मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, योजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, योजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन खिलाड़ियों को सौगात देंगे। जिले को 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जंगल कौड़िया के रसूलपुर चकिया में 10 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्टेडियम और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पांच करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय सभागार का लोकार्पण करेंगे। पिछले नवरात्र में किया था लोकापर्ण लोकसभा में चार बार गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले और पांच बार तत्कालीन मानीराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ का जंगल कौड़िया से खास लगाव रहा है। इस क्षेत्र में ही उनके नाम पर राजकीय महाविद्यालय का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने पिछले साल नवरात्र में किया था। इस बार नवरात्र में अपने गुरु के नाम पर निर्मित स्टेडियम एवं सभागार का लोकार्पण करे...
रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार पांच से हो रही वर्षा से सोमवार को कुछ राहत मिली है। सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप खिल आई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। जबकि, अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। वहीं रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया। सहसपुर में पांच लोग नदी का जलस्‍तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। तो वहीं सहिया में अमलावा नदी का जलस्तर बढ़ने पर किनारे पर बसे 15 परिवारों ने सनातन धर्म मंदिर परिसर में शरण ली है। सोमवार को गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग खोलने की कार्रव...
90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

देश-विदेश
नई दिल्ली, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 90वां जन्मदिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।' इन प्रमुख विश्वविद्यालयों से मनमोहन सिंह ने की पढ़ाई बता ...
अंकिता हत्याकांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए न्यायालय से अनुरोध कर लिया गया है।नहीं बचेंगे अपराधी |

अंकिता हत्याकांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए न्यायालय से अनुरोध कर लिया गया है।नहीं बचेंगे अपराधी |

उत्तराखण्ड
अंकिता हत्याकांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए न्यायालय से अनुरोध कर लिया गया है।नहीं बचेंगे अपराधी | सीएम ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। अंकिता हत्याकांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए न्यायालय से अनुरोध कर लिया गया है। इससे गुनाहगारों को तत्काल सजा मिलेगी। भविष्य के लिए ये घटना नजीर बने और आगे आने वाले समय में हमारी बेटियां सुरक्षित रहें इसके लिए ये फैसला लिया गया है। सीएम ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की।

देश-विदेश, राजनीतिक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की। इसके बाद शाह ने एसपी रिंग रोड पर भदाज गांव के पास एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। नवरात्रि के पहले दिन अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अमित शाह ने अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की। इसके बाद शाह ने एक फ्लाईओवर और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/ayodhyas-deepotsav-is-set-to-become-historic-ramlila-of-seven-countries-will-be-held-in-ayodhya/ शाह ने एसपी रिंग रोड पर भदाज गांव के पास एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओ...
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी का लोकप्रिय सीरियल की एक्ट्रेस नविका कौटिया सीरियल में ( माया ) तीन दिनों से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती |

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी का लोकप्रिय सीरियल की एक्ट्रेस नविका कौटिया सीरियल में ( माया ) तीन दिनों से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती |

मनोरंजन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का लोकप्रिय सीरियल की एक्ट्रेस नविका कौटिया सीरियल में ( माया ) तीन दिनों से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती | 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो से कई सितारों को लोकप्रियता मिली है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस नविका कौटिया का नाम भी शामिल है। नविका इस सीरियल में माया का किरदार निभाती हैं, जिसकी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। नविका कौटिया बीते तीन दिनों से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नविका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वह बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों का भी धन्यवाद द...
‘मेरी तो जिंदगी चली गई…’ राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, वायरल हुआ वीडियो |

‘मेरी तो जिंदगी चली गई…’ राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, वायरल हुआ वीडियो |

मनोरंजन
'मेरी तो जिंदगी चली गई...' राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, वायरल हुआ वीडियो | कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की याद में रविवार को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सुपरस्टार पहुंचे थे। प्रार्थना सभा में मौजूद हर शख्स ने दिवंगत कॉमेडियन के बारे में चंद शब्द कहे। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, जिस वीडियो ने सबकाे भावुक कर दिया वह था राजू श्रीवास्तव की पत्नी का वीडियो। उनकी पत्नी शिखा उनके बारे में बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगीं। आइए जानते हैं उन्होंने राजू के लिए क्या कहा... यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/yogi-adityanath-government-will-deal-with-rioters-more-strictly-in-uttar-pradesh/ वीडियो की शुरुआत में, राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से कॉमेडियन के बार...
आरोपियों को रिमांड पर लेगी SIT, रीक्रिएट होगा सीन, पुलकित का फोन खोलेगा कई राज |

आरोपियों को रिमांड पर लेगी SIT, रीक्रिएट होगा सीन, पुलकित का फोन खोलेगा कई राज |

उत्तराखण्ड
आरोपियों को रिमांड पर लेगी SIT, रीक्रिएट होगा सीन, पुलकित का फोन खोलेगा कई राज | अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी जल्द ही तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेगी। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में आवेदन किया जा सकता है। एसआईटी ने रविवार को कई लोगों से पूछताछ की है। एसआईटी अंकिता द्वारा नहर में फेंके गए पुलकित के मोबाइल की तलाश कर रही है। साथ ही परिजनों और उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई है। डीजीपी मामले की विवेचना की हर दिन समीक्षा करेंगे। अंकिता के हत्यारोपियों को 23 सितंबर को ही कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके अगले दिन पुलिस मुख्यालय ने सीएम के निर्देश पर डीआईजी पी रेणुकिया जाएगा सीन रिक्रिएट का देवी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने शनिवार को मौके पर जाकर छानबीन की थी। इसके अलावा चीला पावर हाउस के पास भी एसआईटी ने कई लोगों से ...