अनेकता में एकता’ के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, पखवाड़े भर चलेगा सेवा अभियान
नई दिल्ली, भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को इस बार कुछ अलग ढंग से मनाने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में पखवाड़े भर चलने वाले सेवा अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। इसकी निगरानी के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया है।
जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे
अरुण सिंह ने पार्टी की राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा है, जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे। वे जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी भेजेंगे। इन गतिविधियों को नमो एप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों ...








