Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2022

बारिश का दौर थमा, सप्ताह के अंत तक विदा हो सकता है मानसून, 159 सड़कें अभी भी ठप |

बारिश का दौर थमा, सप्ताह के अंत तक विदा हो सकता है मानसून, 159 सड़कें अभी भी ठप |

himachal pradesh
बारिश का दौर थमा, सप्ताह के अंत तक विदा हो सकता है मानसून, 159 सड़कें अभी भी ठप | प्रदेश में 19 से 25 सितंबर तक के सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 29 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हिमाचल प्रदेश में नवरात्र शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी का दौर थम गया है। आज प्रदेश के अधिकतर भागों में धूप खिली है। इस सप्ताह के अंत तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। आगामी दिनों में बारिश में कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 1 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान एक-दो भागों में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। करीब दो सप्ताह बाद राजधानी शिमला में धूप खिली है। प्रदेश प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश...
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, निचले इलाकों में अलर्ट घोषित |

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, निचले इलाकों में अलर्ट घोषित |

देश-विदेश
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, निचले इलाकों में अलर्ट घोषित | यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को खाली कराया जा रहा है और ऊंचे स्थानों पर भेजा जा रहा है। सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों के रैन बसेरों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए निकासी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। और नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर 206.11 मीटर तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद इस साल अब तक का सबसे अधिक है। पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बांका ने बताया कि जलस्तर 206 मीटर के स्तर को पार करने के बाद मंगलवार सुबह निकासी अलर्ट जारी किया गया था। नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ...
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

उत्तराखण्ड, क्राइम
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार । ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने यह खुलासा किया है। मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी विवेक और ईशिता करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर गए थे। ईशिता बताती है कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से बहुत ही बदतमीजी से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़क...
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने | गौरतलब है कि पुष्प दीप की गवाही इस मामले में बहुत अहम मानी जा रही है। पुष्प से अंकिता हर बात और घटना को बताती थी। घटना के दिन भी उसकी व्हाट्सएप के माध्यम से बात हुई थी। इसके कुछ अंश वायरल भी हुए थे। अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने अंकिता के दोस्त पुष्प दीप के बयान दर्ज किए। पुष्प ही वह व्यक्ति है, जिससे अंकिता की लगातार बात हो रही थी। इसके साथ ही एसआईटी को अंकिता के पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट भी मिल गई है। इसमें भी मृत्यु का कारण डूबना ही आया है। इसके अलावा मृत्यु से पहले की चोट भी सिर में पाई गई है। पुलिस ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों के बयान लिए और घटनास्थल का फिर से निरीक्षण किया। फिलहाल, एसआईटी को लक्ष्मण झूला थाने में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पुष्प दी...
मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेमकुंड के साथ ही बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेमकुंड के साथ ही बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेमकुंड के साथ ही बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ बना हुआ है। गंगोत्री हाई हेल्गू गाड़ में यातायात खोल दिया गया है। जबकि यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास अभी भी बंद है। वहीं, मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेलीकॉप्टर से सुबह पौने आठ बजे हेमकुंड साहिब पहुंचे। यहां वे यात्रा मार्ग पर शुलभ शौचालय, रेलिंग, निर्माणाधीन हेलीपैड के साथ ही अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साढ़े दस बजे तक हेमकुंड साहिब मार्ग का निरीक्षण करने के बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के भ्रमण पर भी जाएंगे। मुख्य सचिव के साथ चमोली के जिलाधिकारी हिमांश...
कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हुआ हादसे का शिकार

कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हुआ हादसे का शिकार

उत्तराखण्ड
हिमाचल प्रदेश जिला कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हादसे का शिकार हो गया। बंजार के घयागी में पर्यटकों की टेंपो ट्रेवलर करीब 500 फीट खाई में गिर गई। हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। हादसा देर रात 9 बजे के करीब हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर घ्यागी में पहले भी हादसे हो चुके हैं। सड़क तंग होने और बारिश के कारण फिसलन यहां पर हादसों का प्रमुख कारण बनती है। आइआइटी वाराणसी के विद्यार्थियों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से यूपी नंबर की टेंपो ट्रेवलर यूपी 14 एचटी 8242 बुक करके कुल्लू घूमने आए थे। इनमें चार राज्‍यों के पर्यटक शामिल थे। रविवार रात को करीब नौ बजे जब यह पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो घ्यागी मोड़ के समीप उतराई में ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी सीधे 500 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में...
पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखण्ड
देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को वन क्षेत्र अथवा सरकारी जमीनों पर धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो अथवा पुलिस क्षेत्र की, उसे गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में सभी अधिकारी, सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ काम करें। मुख्यम...
मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, योजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, योजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन खिलाड़ियों को सौगात देंगे। जिले को 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जंगल कौड़िया के रसूलपुर चकिया में 10 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्टेडियम और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पांच करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय सभागार का लोकार्पण करेंगे। पिछले नवरात्र में किया था लोकापर्ण लोकसभा में चार बार गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले और पांच बार तत्कालीन मानीराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ का जंगल कौड़िया से खास लगाव रहा है। इस क्षेत्र में ही उनके नाम पर राजकीय महाविद्यालय का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने पिछले साल नवरात्र में किया था। इस बार नवरात्र में अपने गुरु के नाम पर निर्मित स्टेडियम एवं सभागार का लोकार्पण करे...
रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार पांच से हो रही वर्षा से सोमवार को कुछ राहत मिली है। सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप खिल आई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। जबकि, अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। वहीं रविवार देर रात हुई बारिश ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया। सहसपुर में पांच लोग नदी का जलस्‍तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। तो वहीं सहिया में अमलावा नदी का जलस्तर बढ़ने पर किनारे पर बसे 15 परिवारों ने सनातन धर्म मंदिर परिसर में शरण ली है। सोमवार को गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग खोलने की कार्रव...
90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

देश-विदेश
नई दिल्ली, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 90वां जन्मदिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।' इन प्रमुख विश्वविद्यालयों से मनमोहन सिंह ने की पढ़ाई बता ...