Saturday, June 20News That Matters

Month: September 2022

मायावती ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई, चीता लाने पर अखिलेश ने कसा तंज

मायावती ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई, चीता लाने पर अखिलेश ने कसा तंज

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज 72वें जन्मदिन पर उनको जमकर बधाई व शुभकामना मिल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर किया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर लोगों को बधाई देने के साथ दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में लुप्त हो गए चीता...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड
देहरादून : आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिवस मनाया जा रहा है। इस क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उन्‍हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बदरी-केदार धाम में हुई विशेष पूजा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पूजा कर देश की खुशहाली की कामना की गई। वहीं, केदारनाथ धाम में उनके जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।इससे पहले शुक्रवार को उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुक्रवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में उनके नाम से पूजा कराई गई। निर्धन बच्चों ने प्रधानमंत्...
कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड
कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शनिवार को श्री केदारनाथ मंदिर परिसर से कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके उपरांत केबिनेट मंत्री के नेतृत्व में केदारघाट,जड़भरत घाट, आदि स्थानों में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने एनसीसी,एनएसएस, स्कूली छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी। केबिनेट मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के सन्देश दिया। जनपद के नगर पालिका क्षेत्र में जिला प्रशासन के सहयोग से कूड़ा सैगरिकेशन हेतु गीले कूड़े के निस्तारण के लिए बनाएं गए वर्मी कम्पोस्ट पिट का केबिनेट मंत्र...
उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से उठाएगी कदम

उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से उठाएगी कदम

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से कदम उठाने जा रही है। इसके लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। राज्य, जिला और थाना स्तर पर गठित यह फोर्स नशे के कारोबार और इसमें संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस पर मुख्य सेवक सदन में संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का सरकार का संकल्प है। सभी के सहयोग से इसे धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार राज्य स्तरीय टास्क फोर्स अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक, जिला स्तरीय फोर्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक और थाना स्तरीय टास्क फोर्स थाना प्रभारी के अधीन गठित की गई हैं। इन टास्क फोर्स के लिए पु...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे, घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की,बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे, घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की,बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच बलिदानियों के आवास पर पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री ने उनके घर के बाहर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छत...
दिल्ली शराब घोटाले में ED की देशभर में 40 जगहों पर रेड

दिल्ली शराब घोटाले में ED की देशभर में 40 जगहों पर रेड

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली की शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) देशभर में छापेमारी कर रही है। ईडी की यह छापेमारी 40 जगहों पर हो रही है।जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को हैदराबाद, बेंगलुरु, मैंगलोर और चेन्नई में छापेमारी कर अपना अभियान चला रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति में हुई धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय इसके पहले भी छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने इस मामले में दिल्ली और अन्य शहरों में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। शराब नीति का मामला दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध के केंद्र बना हुआ है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश बता दें कि आम आदमी पार्टी जो एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा होने का दावा करती है। भाजापा ने इस पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप ...
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मचाई तबाही,15 की मौत

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मचाई तबाही,15 की मौत

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों को सावन में सूखा करने के बाद भादों में बरसे बादल कहर बन गए। लखनऊ तथा कानपुर मंडल के साथ ही झांसी में तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण कई कच्चे मकान तथा दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सात बच्चे भी हैं। इनके साथ करीब दो दर्जन लोग चोटिल तथा घायल भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजन को चार-चार लाख रुपया की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया है। लखनऊ में नौ की मौत, चार घायल लखनऊ में देर रात से हो रही वर्षा ने कैंट के दिलकुशा क्षेत्र में काफी कहर बरपाया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे भी हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत तथा बचाव कार्य में लगी है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया...
मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया, पीएम मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी बधाई

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया, पीएम मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी बधाई

उत्तराखण्ड
देहरादून शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। टपकेश्‍वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की। संकल्प दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री प...
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी होना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी होना चाहिए

उत्तराखण्ड
देहरादून :पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को लेकर अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए सुझाव दिया है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब गैरसैंण के नाम पर इतनी भर्तियां की गई हैं तो यहां नियमित सत्र कराया जाना चाहिए। यदि शुरुआत में ही इसका कैलेंडर बनाया जाए, तो यहां सत्र के आयोजन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंणवासियों की सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अपने सीमांत दर्शन कार्यक्रम के तहत वह गैरसैंण भी गए। गैरसैंण पहाड़ की पीड़ा का प्रतीक है। जिन कारणों से राज्य बना, उसका प्रतीक भी गैरसैंण है। यहां के निवासी सरकार से काफी अपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि बेटा रोता नहीं तो मा...
काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर की तरह केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी

काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर की तरह केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें अब स्वर्णमंडित होंगी। खंभों, जलेरी और छत्रों पर भी सोने की परत चढ़ाई जाएगी। शासन से अनुमति के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कार्य शुरू करवा दिया है। काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर की तरह केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। महाराष्ट्र के एक दानीदाता ने दो माह पूर्व बीकेटीसी से इस कार्य के लिए आग्रह किया था। इसके लिए समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से बीते अगस्त में धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को पत्र लिखकर शासन से अनुमति मांगी थी। दो दिन पूर्व शासन ने बीकेटीसी को इस कार्य के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। अब मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर लगी चांदी की परतें निकाल दी गई है। अब स्वर्णमंडित करने के लिए दीवारों पर ड्रील की जा रही है। 2017 में एक दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह की दीवारों पर चांद...