Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2022

अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी|

अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी|

देश-विदेश
अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी| थाना छजलैट में 29 जनवरी 2008 में सपा नेता आजम खान की कार को चेकिंग के लिए रोका गया था, जिसके बाद आसपास के जनपदों से सपा के नेता मौके पर पहुंचे थे। आरोप था कि इन्होंने जनता को उकसा कर सड़क जाम करते हुए बावल किया और सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न की। छजलैट प्रकरण में अदालत में हाजिर न होने के कारण के कारण अदालत ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हुई थी, जिसमें आजम खान और अब्दुल्ला आजम की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसमें आजम खान के बीमारी की रिपोर्ट बनाने वाले डाक्टर को भी अदालत ने 27 सितंबर को तलब किया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/champawats-sdm-missing-...
भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात |

भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात |

देश-विदेश
भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात | दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मुझे पसंद है। इसकी वजह है कि फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है।' तीन दिनी भारत यात्रा पर आईं फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों की कोई सीमा नहीं है। फ्रांस भारत के साथ सिर्फ रक्षा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि वैश्विक मसलों पर भी सहयोग करेगा। फ्रांस चाहता है कि 2025 तक देश में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर 20 हजार हो जाए। दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मु...
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। कोलकाता में नबन्ना चलो मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई थीं। पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में कल अत्याचार और राजनीतिक आंतरिक हनन की प्रकाष्ठा हो गई। बंगाल बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक परंपरा एक बहुत बड़ा प्रदेश रहा है लेकिन ममता जी की अगुवाई में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बन गया है। ममता जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में...
बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द |

बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द |

उत्तराखण्ड
बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द | अपनी गायिकी को लेकर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी गाने को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में हैं। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। दरअसल, यह सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर है। बताया जा रहा है कि इस शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जुबिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके खिलाफ चल रहे विवाद से उनकी मां परेशान हैं। उन्हें विश्वास नहीं...
देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारीदेहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारी

देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारीदेहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को पड़ा भारी

उत्तराखण्ड
देहरादून :  देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को बहुत भारी पड़ा। उनकी जान पर बन आई। मालदेवता में गत 19 अगस्‍त को तबाही मचाने के बाद नदी अब भी वहां के ग्रामीणों को डरा रही है। देहरादून के मालदेवता में सोमवार देर रात नदी का जलस्‍तर बढ़ गया और पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक टापू में फंस गए। वीडियो में देखें कैसे किया रेस्‍क्‍यू : पांचों युवकों को रस्‍सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया। पांचों युवकों को रस्‍सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे युवक उन्‍हें बताया गया कि मालदेवत...
चम्पावत के SDM लापता, प्रशासन से लेकर शासन तक मचा हड़कंप

चम्पावत के SDM लापता, प्रशासन से लेकर शासन तक मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड
चम्पावत : एसडीएम सदर अनिल चन्याल के अचानक गायब होने से न केवल प्रशासन के अधिकारी पशोपेश में हैं, बल्कि आम जनता भी काफी बेचैन और व्यथित है। लोग उनके जल्दी वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। अपने मृदु व्यवहार और कार्य के प्रति निष्ठा के चलते वह हमेश उच्च अधिकारियों के भी चहेते रहे हैं। दो बेटियां और बेटे से भरा पूरा है परिवार अनिल चन्याल ने लगभग एक साल पहले चम्पावत के एसडीएम सदर का पद संभाला था। इससे पहले वे जसपुर के नादेही चीनी मिल के एमडी थे। जसपुर स्थानांतरण होने से पहले वे टनकपुर के एसडीएम भी रह चुके हैं। चन्याल पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटा अपनी मां सीमा चन्याल के साथ हल्द्वानी में रह रहे हैं, जबकि बड़ी बेटी राजस्थान के जयपुर में पढ़ाई कर रही है। पत्नी और बहन को भी कोई खबर नहीं सोमवार को जैसे ही उनके गायब होने की सूचना मिली...
उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी: सीएम धामी

उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्‍तर प्रदेश की तरह ही उत्‍तराखंड में भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है ऐसा करना जरूरी है। उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई जगह मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी है। शादाब शम्स ने कही थी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने की बात मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में ये बात कही। बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड वक्‍फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने की बात कही थी। पांच सौ ज्‍यादा मदरसों को मिलती है सरकारी सहायता उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं, जबकि म...
शोरूम में आग लगने से 8 लोग जले जिंदा, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

शोरूम में आग लगने से 8 लोग जले जिंदा, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

देश-विदेश
हैदराबाद, तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। बीती रात ई बाइक के शोरूम में लगी आग के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक ये हादसा, बीती शाम हुआ है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को गांधी और यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है। कई ई-बाइक जलकर हुई खाक चश्मदीदों ने हादसे को लेकर अधिक जानकारी दी है। एक शख्स ने बताया कि पहले ई-बाइक शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। आग का धुंआ शोरूम की दूसरी फ्लोर तक पहुंच गया था। आग लगने की जानकारी फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शोरूम में फंसे 9 लोगों को बाहर निकाला। खिड़की से कूदे लोग बताया जा...
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में जांच एजेंसी सीबीआई ने कार्रवाई की

जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में जांच एजेंसी सीबीआई ने कार्रवाई की

देश-विदेश
नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भर्ती घोटाले के सिलसिले में अलग-अलग राज्यों में 33 जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर एसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर एसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। इन जगहों पर मारा छापा समाचार एजेंसी के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, यूपी और दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है।...
शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस |

शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस |

उत्तराखण्ड
शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस | मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिससे उनकी लोकेशन शिमला में मिली थी।दो दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड में चंपावत जिले के एसडीएम सदर के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से चले गए थे। मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिससे उनकी लोकेशन शिमला में मिली थी। इसके बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया। यहाँ भी पढ़े :- SDM of Champawat, Anil Chanyal, missing since two days in Shimla, the police breathed a sigh of relief. ...