Saturday, March 7News That Matters

Month: May 2023

सीबीएसई ने किए 12वीं के नतीजे जारी, दून रीजन में 80.26% छात्र पास, जानें कैसे कर सकेंगे चेक……

सीबीएसई ने किए 12वीं के नतीजे जारी, दून रीजन में 80.26% छात्र पास, जानें कैसे कर सकेंगे चेक……

उत्तराखण्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं में पास प्रतिशत 87.33 रहा है। देहरादून रीजन में  80.26% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन आज छात्रों को इंतजार खत्म हुआ।   शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई ने इसे ग़लत अभ्यास माना है।  इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिल सकती है। लेकिन सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
ई-रिक्शा संचालकों को न्याय दिलाएगा मोर्चा- नेगी

ई-रिक्शा संचालकों को न्याय दिलाएगा मोर्चा- नेगी

उत्तराखण्ड
विकासनगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा वाहनों के संचालकों ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के आवास पर आकर अपनी समस्या को रखा | संचालकों ने कहा कि पूर्व में ई-रिक्शा नगर क्षेत्र में कहीं भी आ जा सकती थी, लेकिन लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में बनी यातायात समिति द्वारा नगर के प्रमुख रास्तों पर इन रिक्शाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया, जिस कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट आन पड़ा | नेगी ने उक्त समस्या के समाधान को लेकर एसएसपी/ डीआईजी श्री दलीप सिंह कुंवर व पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकास नगर से दूरभाष पर वार्ता की | एसएसपी/ डीआईजी श्री कुंवर द्वारा एसपी यातायात से शीघ्र ही पुलिस अधिकारियों व ई- रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया | नेगी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इन ई- रिक्शाओं से यातायात बाधित होने की...
उत्तराखंड बेराेजगार संघ का गंभीर आरोप, मंत्री-अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का खेल !

उत्तराखंड बेराेजगार संघ का गंभीर आरोप, मंत्री-अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का खेल !

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्य्क्ष बॉबी पंवार ने प्रेस वार्ता कर एक अहम खुलासा किया। आज हम अति गंभीर व संवेदनशील प्रकरण में राज्य की जनता का ध्यान आकर्षि त करने व उनके संज्ञान हेतु प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन शिक्षकों की राज्य और राष्ट् निर्माण में अति महत्वपूर्ण भूमिका है आज उन्हीं शिक्षकों की चयन प्रक्रिया, उनकी योग्यता संदेह के घेरे में है। प्रवक्ता भर्ती हाे या उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की हाे सभी भर्तियां संदेह के घेरे में हैं।   भरसार विश्वविद्यालय में नियुक्ति संबंधित मामले के संदर्भ में 15.10.2016 को भरसार विश्वविद्यालय वीसी द्वारा विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्राेफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रेाफेसर की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी होता है इसके 2 दिन बाद दिनांक 17.10.2016 को वीसी...
हल्द्वानी : गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट !

हल्द्वानी : गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट !

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। गोवंशीय पशुओं में होने वाले लंपी वायरस को लेकर कुमाऊं मंडल में अलर्ट जारी हो गया है। ऊधमसिंह नगर जिले और यूपी सीमा से आने वाले पशुओं के लिए सीमाएं सील रहेंगी। लंपी वायरस से बचाव के लिए जिले में 18 हजार वैक्सीन पहुंच गई हैं। वायरस के कारण दूध उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। चंपावत जिले में पशु चिकित्सकों की टीम ने 64 सैंपल एकत्र कर बरेली स्थित आईवीआरआई लैब के लिए भेज दिए गए हैं। पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाल की संयुक्त निदेशक डॉ. सपना मिश्रा ने बताया कि सैंपलिंग टीम का गठन किया गया है।   पंतनगर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीन पशु चिकित्सा ने बताया कि विश्वविद्यालय, पशुपालन विभाग के लगातार संपर्क में है। चंपावत जिले में 71 मवेशी बीमार हैं। उधर, नैनीताल जिले में रोजाना औसतन 90 हजार लीटर दूध का उत्पादन हो...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को दी 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को दी 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात !

दिल्ली
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन भी किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री गांधीनगर में 'अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन' में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे.   बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क एवं परिवहन विभाग और खान एवं खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं. वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे. इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1,950 करो...
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी की कहानी, करोड़पति बना गोल गप्पे बेचने वाला लड़का !

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी की कहानी, करोड़पति बना गोल गप्पे बेचने वाला लड़का !

खेल, दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइटराइजर्स के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।   राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइटराइजर्स के खिलाफ आईपीएल के 56वें मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। यशस्वी ने इस मामले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यशस्वी ने 13 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। वहीं, राहुल ने इसके लिए 14 गेंदों का सामना किया था।   कोलकाता ने राजस्थान को 150 रन का लक्ष्य दिया। यशस्वी ने जोस बटलर के साथ राजस्थान की पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। उन्ह...
आज से शुरू होगी पांचवें चरण के लिए हेली बुकिंग, दोपहर इतने बजे से वेबसाइट पर खुलेगी विंडो…

आज से शुरू होगी पांचवें चरण के लिए हेली बुकिंग, दोपहर इतने बजे से वेबसाइट पर खुलेगी विंडो…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग शुक्रवार को होगी। इस बार 18 से 27 मई तक 10 दिनों की बुकिंग की जा सकेगी। पहले चार चरणों में अभी तक तकरीबन 17943 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसके लिए आज दोपहर 12 बजे आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग विंडो खोली जाएगी।   हेली सेवाओं के प्रति खासा उत्साह 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू हो गई थी। केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष शुरुआत में आठ हेली कंपनियों को नौ हेलीपैड से हेली सेवा संचालन का जिम्मा दिया गया था। हालांकि केदारनाथ में निरीक्षण को गए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी की मृत्यु के बाद इनमें से एक कंपनी के हेलीकाप्टरों का संचालन रोक दिया गया है। ऐसे में अब सात हेली कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। शुरुआत से ही तीर्थ यात्रियों में हेली सेवाओं के प्रति खासा उत्साह देखा जा...
ऋषिकेश : गंगा तट पर सामान बेचने वाले चार बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार !

ऋषिकेश : गंगा तट पर सामान बेचने वाले चार बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार !

उत्तराखण्ड
परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते हैं गंगा तट पर सामान बेचने वाले चार बच्चे अब शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे। आपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस ने इन सभी बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया है।   पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में आपरेशन मुक्ति के तहत ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, जो परिवार के खराब आर्थिक हालात के चलते स्कूल नहीं जा रहे हैं और परिवार की मदद के लिए गंगा तटों पर विभिन्न सामान बेचने का काम करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाने पुलिस ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके परिवार के साथ काउंसलिंग कर रही है। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस आपरेशन मुक्ति टीम बच्चों का स्कूल में दाखिला कराकर, बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने का काम कर र...
यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 11 की गई जान..

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 11 की गई जान..

उत्तराखण्ड
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।   अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। जबकि गंगोत्री यात्रा पर आए छह तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी हैं। वहीं यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री दर्शन के लिए जाते समय पालीगाड़ के पास हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में देर रात को मौत हुई है.   केदारनाथ में पत्थर गिरने से घायल यात्री एम्स में भर्...
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में नही होगी देर, स्टूडेंट चेक कर लें अपडेट….

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में नही होगी देर, स्टूडेंट चेक कर लें अपडेट….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है. दरअसल, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद UBSE इसी महीने में कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर की जाएगी. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को, रोल नंबर की आवश्यकता होगी. रिजल्ट SMS और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसी महीने रिजल्ट 25 मई तक घोषित कर दिया जाएगा. फिलहाल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है. 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट को है इंतजार इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल को खत्म हुई थीं. इन बोर्ड परीक्षाओं में लगभ...