Sunday, March 8News That Matters

Month: May 2023

जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे : सीएम धामी

जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे : सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। कहा कि यूसीसी पर हमारा ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। सीएम ने कहा कि धार्मिक एजेंडे के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार बेहद कठोरता के साथ कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम एक अध्यादेश भी ला रहे हैं, जिसमें भूमि खरीद की प्रक्रिया में व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा। उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित में हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे। जनसंख्या न...
‘मारो इसको, आज बचना नहीं चाहिए…’, तिहाड़ जेल में टिल्लू हत्याकांड के चश्मदीद की जुबानी !

‘मारो इसको, आज बचना नहीं चाहिए…’, तिहाड़ जेल में टिल्लू हत्याकांड के चश्मदीद की जुबानी !

उत्तराखण्ड
देश की हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को गोगी गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने अंजाम दिया था. जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बीते दिन इस हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे. अब हत्याकांड का एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने बताया है कि तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल कैसे हुआ.   इस कत्ल की पूरी कहानी जेल नंबर-8 के वार्ड नंबर-5 की सेल नंबर-7 में बंद रोहित ने सुनाई है. रोहित ने बताया, "B-ब्लाक में गोगी गैंग के गुर्गे रियाज गैंडा, राजेश, योगेश और दीपक बंद थे. ये चारों टिल्लू से रंजिश मानते थे और गोगी के मर्डर के लिए टिल्लू को जिम्मेदार मानते थे. 2 मई की सुबह करीब 6 बजे हम सब लोग बैरक में ही थे. टिल्लू भाई बाहर बरामदे में घूम रहे थे. मैं अपनी cell में ही था. तभी टिल्लू ...
NCP की समिति ने शरद पवार का इस्तीफा किया खारिज, जानिए अब आगे क्या?

NCP की समिति ने शरद पवार का इस्तीफा किया खारिज, जानिए अब आगे क्या?

दिल्ली
नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया और उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया. मंगलवार को पद छोड़ने की नाटकीय घोषणा के बाद पवार की ओर से अपने उत्तराधिकारी का नाम तय करने के लिए गठित विशेष पैनल की बैठक में यह निर्णय लिया गया.   इस्तीफा किया गया खारिजः प्रफुल्ल पटेल पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई एक समिति ने प्रस्ताव पारित किया. पटेल ने समिति की बैठक के बाद कहा, 'समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. यह प्रस्ताव पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज करता है और उनसे पार्टी का अध्यक्ष बने रहने का आग्रह करता है.'   राकांपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद दो मई को पवार न...
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दो ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार !

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दो ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार !

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से लगभग 6 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया। पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित बसकोत्रा ने कहा, "हमें इस ड्रग नेटवर्क में शामिल और लोगों के बारे में जानकारी मिली है।" आरोपियों की पहचान मोहम्मद मरशुक और मोहम्मद मारुक के रूप में हुई है। पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। "जांच जारी है और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास चल रहे हैं,"। आगे की जांच चल रही है। इस बीच, गुरुवार को महाराष्ट्र के मुंबई में ड्रग्स बेचने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित 32 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद कि...
नशा और एचआईवी मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए जल्द शुरू होगा अभियान……

नशा और एचआईवी मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए जल्द शुरू होगा अभियान……

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को नशा और एचआईवी मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश के युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई। इस अभियान में राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत है।   उत्तराखंड को नशा और एचआईवी एड्स मुक्त राज्य बनाने के लिए जल्द ही प्रदेशभर में अभियान शुरू किया जाएगा। देहरादून व हरिद्वार जिले का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम ने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार के साथ बैठक कर सरकार की रणनीति और कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। बैठक में सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि उत्तराखंड को नशा और एचआईवी मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश के युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई। इस अभियान में राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत है। बैठक में नाको की टीम ने स्वास्थ्य सचिव से नई ...
धीमी गति से चल रहे बड़े प्रोजेक्टों की समीक्षा करेगी धामी सरकार……….

धीमी गति से चल रहे बड़े प्रोजेक्टों की समीक्षा करेगी धामी सरकार……….

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिलें, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अंब्रेला में लाया जाए।   जिन विभागों के बड़े प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं, उनकी अब धामी सरकार हर माह समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को आईटीडीए और उद्योग विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि 265 के बाद और सेवाओं को भी सेवा का अधिकार के दायरे में लाया जाए ताकि उनका लाभ समय से मिल सके। उन्होंने जन सुविधा से जुड़े विभागों को एक ही अंब्रेला के नीचे लाने के भी निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर स...
अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज,  रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य के बयान दर्ज !

अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज, रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य के बयान दर्ज !

उत्तराखण्ड
अंकिता हत्याकांड मामले में गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को समन भेजा गया था, लेकिन अदालत में केवल विवेक ही हाजिर हुआ। उसने पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया।   अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।   अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित...
KYC को लेकर केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जारी किया अपडेट….. जानने के लिए देखिये….

KYC को लेकर केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जारी किया अपडेट….. जानने के लिए देखिये….

दिल्ली
केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को नो योर कस्टमर (केवाईसी) पर मास्टर निर्देश जारी किए हैं। आरबीआई ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि क्रॉस-बॉर्डर वायर ट्रांसफर के साथ-साथ घरेलू वायर ट्रांसफर में प्रवर्तक और लाभार्थी के बारे में पूरी जानकारी हो।   दोनों पार्टियों की केवाईसी जरूरी आरबीआई द्वारा जारी निर्देशानुसार भले ही पैसे भेजने वाले व्यक्ति की केवाईसी रेगुलेटेड एंटिटी (आरई) में हो चुकी हो, उसे क्रॉस-बॉर्डर वायर ट्रांसफर के मामले में प्रवर्तक और लाभार्थी दोनों का केवाईसी होना जरूरी है। आरबीआई ने कहा है कि 50,000 रुपये और उससे अधिक के घरेलू वायर ट्रांसफर, जहां ओरिजिनेटर ऑर्डर देने वाले आरई का खाता धारक नहीं है, वहां ओरिजिनेटर और लाभार्थी की जानकारी भी होनी चाहिए, जैसा कि क्रॉस-बॉर्डर वायर ट्रांसफर के लिए निर्देश दिया गया है।   ...
दिल्ली: बदमाशी करने वाले छात्रों के नाम लिखने पर गुस्साए क्लासमेट्स ने मॉनीटर को चाकुओं से गोदा….

दिल्ली: बदमाशी करने वाले छात्रों के नाम लिखने पर गुस्साए क्लासमेट्स ने मॉनीटर को चाकुओं से गोदा….

दिल्ली
जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के संवेदनशील होने के चलते इसे हम आपको नहीं दिखा सकते। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पीड़ित छात्र को लोग अस्पताल ले जा रहे हैं।   नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार स्थित एक स्कूल से जघन्य अपराध की खबर सामने आ रही है। यहां एक कक्षा के मॉनीटर ने क्लास में बदमाशी करने वाले बच्चों के नाम लिखे तो उक्त छात्र गुस्सा गए।   गुस्साए छात्र पहले मॉनीटर से नाम हटाने के लिए कहने लगे, फिर नहीं मानने पर उन्होंने मॉनीटर को चाकुओं से गोद कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित छात्र इतनी बुरी तरह से घायल किया गया कि उसका पूरा यूनिफॉर्म खून से सन गया।   साथी बच्चों ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी तो तुरंत पीड़ित छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी और पीड़ित दोनों छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। जान...
Land Jihad: उत्‍तराखंड सीएम धामी ने वन विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई…..

Land Jihad: उत्‍तराखंड सीएम धामी ने वन विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई…..

उत्तराखण्ड
Land Jihad वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले वर्षों से चल रहे हैं। लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त रवैया के बाद अब वन विभाग के अधिकारी भी अतिक्रमणकारियों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।   हल्द्वानी : Land Jihad: जंगल यानी सिर्फ वन विभाग का स्वामित्व। यहां हेक्टेयरों में जमीन पर कब्जा होने के साथ मजारें भी खड़ी हो जाती है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी कथित तौर पर अनजान बने रहते हैं।   बाघ-हाथी, गुलदार, पक्षी और दुर्लभ वनस्पतियों के जंगल को बचाने की सुध तब आई, जब सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए। इसी वजह से वन विभाग के अधिकारी अब अतिक्रमणकारियों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं। करीब दस हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गुरुवार को तराई पूर्वी डिवीजन की दो रेंज से करीब दस हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई। एक जगह मजार भी तोड़ी गई। पास में बैठने के लिए बड़ा शेल्टर भी बना था। वन विभ...