वनाग्नि से निपटने को तैयार उत्तराखंड: प्रदेश के 41 वन प्रभागों में हुआ ‘मॉक ड्रिल’, रिस्पॉन्स टाइम और तालमेल का परीक्षण
आगामी वनाग्नि काल (फायर सीजन) 2026 की तैयारियों को परखने के लिए आज उत्तराखंड वन विभाग ने पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल' का आयोजन किया। प्रदेश के सभी 41 वन प्रभागों में आयोजित इस अभ्यास के जरिए न केवल विभाग की कार्यक्षमता को जांचा गया, बल्कि जिला प्रशासन, पुलिस, सेना और स्थानीय समुदायों के बीच आपसी तालमेल का भी कड़ा परीक्षण किया गया।
एकीकृत कमान केंद्र से हुई रियल-टाइम मॉनिटरिंग
इस पूरी कवायद की निगरानी मुख्यालय स्थित एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (ICCC) से की गई। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) और मुख्य वन संरक्षक (वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन) ने खुद कंट्रोल रूम में बैठकर गतिविधियों का अनुश्रवण किया। मॉक ड्रिल को वास्तविक बनाने के लिए आईसीसीसी द्वारा अचानक 41 रैंडम 'फायर अलर्ट' जारी किए गए, जिसके बाद फील्ड टीमों की प्रतिक्रिया और मौके पर पहुँचने के समय (Response Time...




