Wednesday, February 25News That Matters

Month: February 2026

उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'नकल मुक्त उत्तराखंड' अभियान के तहत राज्य एसटीएफ (STF) ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।  13 फरवरी 2026 को आयोजित SSC मल्टी टॉस्किंग (MTS) एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में आधुनिक तकनीक के जरिए नकल करा रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ​एसटीएफ की जांच में नकल का बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (MKP इंटर कॉलेज) परीक्षा केंद्र पर दबिश के दौरान टीम ने पाया कि यूपीएस रूम के कोने में एक 24x24 इंच का अंडरग्राउंड चैम्बर बनाया गया था। ​इस गड्ढे को ऊपर से ढक्कन लगाकर सेफ्टी टैंक जैसा रूप दिया गया था ताकि किसी को शक न हो। ​इसके अंदर सीमेंट के प्लास्टर के नीचे डेडिकेटेड लीज लाइन्स और 02 लैपटॉप मय राउटर छिपाए गए थे। ​RealVNC जैसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा हॉल के कंप्यूटरों का रिमोट एक्से...
पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पौड़ी जनपद के बाड़ा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार आखिरकार मार गिराया गया है। 15 जनवरी को नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बनाने वाले इस गुलदार को मशहूर शिकारी जॉय हुकिल और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर ढेर कर दिया। वन विभाग की टीम लंबे समय से क्षेत्र में पिंजरे और ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देने में सफल हो रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए अंततः अंतिम विकल्प के रूप में उसे मार गिराने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले गजट गांव में भी गुलदार ने एक व्यक्ति को मारकर अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीणों ने शाम ढलते ही घरों से निकलना बंद कर दिया था। गुलदार के मारे जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की स...
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने STF चीफ

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने STF चीफ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. ​महत्वपूर्ण बदलाव और नई तैनातियां ​इस स्थानांतरण सूची में सबसे प्रमुख नाम अजय सिंह का है, जो अब देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से हटाकर SSP, एसटीएफ (STF) की कमान संभालेंगे. उनकी जगह हरिद्वार के वर्तमान SSP प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का नया SSP नियुक्त किया गया है. ​नाम अधिकारी वर्तमान पद नवीन पद निवेदिता कुकरेती DIG, SDRF IG, SDRF (पदोन्नति) प्रमेन्द्र डोबाल SSP, हरिद्वार SSP, देहरादून अजय सिंह SSP, देहरादून SSP, एसटीएफ (STF) नवनीत सिंह SSP, एसटीएफ SSP, हरिद्वार मणिकान्त मिश्रा SSP, ऊधमसिंहनगर ...
मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित,मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित,मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अपने कैरियर की संभावनाएं तलाश रही हैं, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि मातृप्रधान रही है तथा पहाड़ की महिलाएं कृषि, सामा...
चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी

चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी

उत्तराखंड
चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी देहरादून के देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हालात को देखते हुए हर पहलू से जांच की बात कह रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।...
देहरादून: प्रॉपर्टी विवाद में माँ ने ही दी थी बेटे की सुपारी, पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार

देहरादून: प्रॉपर्टी विवाद में माँ ने ही दी थी बेटे की सुपारी, पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: राजधानी के तिब्बती मार्केट में कल दिनदहाड़े हुई अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश रचने वाली मृतक की माँ समेत तीन अन्य मास्टरमाइंड भी सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं। ​​पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अर्जुन शर्मा का अपनी माँ बीना शर्मा के साथ करोड़ों की संपत्ति और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। अर्जुन ने माँ द्वारा बेची जा रही करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कोर्ट से स्टे ले लिया था। इसी रंजिश में माँ बीना शर्मा ने अपने सहयोगियों (डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल) के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 12 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी।   ​बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस की शूटरों के साथ दो अलग-अलग स्...
धामी  सरकार का बड़ा तोहफा: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भारी बढ़ोतरी, अब बेडरिडन आंदोलनकारियों को मिलेंगे 30 हजार

धामी सरकार का बड़ा तोहफा: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भारी बढ़ोतरी, अब बेडरिडन आंदोलनकारियों को मिलेंगे 30 हजार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। निर्णय के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन 6000 से बढ़ाकर 7000 कर दी गई है। इसी प्रकार, जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4500 से बढ़ाकर 5500 प्रतिमाह कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त (Bedridden) हुए आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन...
उत्तराखंड, नैनीताल, बड़ी खबर
हल्द्वानी (नैनीताल): हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक युवक और एक युवती के लहूलुहान शव बरामद हुए। दोनों की हत्या पत्थरों से कुचलकर बेहद बेरहमी से की गई है। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। ​ ​घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है और बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। ​ ​एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से दोनों के चेहरों को भारी पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया है। हालांकि, पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ आईडी (पहचान पत्र) बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ​जांच में जुटी टीमें ​प...
भरोसे का बड़ा धोखा! होटल मैनेजर लाखों की नकदी-सोना लेकर गायब

भरोसे का बड़ा धोखा! होटल मैनेजर लाखों की नकदी-सोना लेकर गायब

उत्तराखंड
भरोसे का बड़ा धोखा! होटल मैनेजर लाखों की नकदी-सोना लेकर गायब उत्तराखंड में एक होटल से जुड़ा भरोसे के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में जिम्मेदारी संभाल रहे मैनेजर पर आरोप है कि वह लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के सामने आने के बाद होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा के कामकाज के दौरान पैसों और कीमती सामान की जिम्मेदारी संबंधित मैनेजर के पास थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मौके से नकदी और सोना गायब मिला, जिसके बाद तलाश शुरू की गई, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों क...
अपराध पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अपराधियों पर तुरंत दर्ज हों मुकदमे

अपराध पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अपराधियों पर तुरंत दर्ज हों मुकदमे

उत्तराखंड
अपराध पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अपराधियों पर तुरंत दर्ज हों मुकदमे उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी आपराधिक घटना में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाएं और जांच में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि संवेदनशील मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभा...