Sunday, September 20News That Matters

30 साल बाद होली पर बनेगा ये अद्भुत संयोग, शनि-गुरु इन लोगों को करेंगे मालामाल; बेहिसाब बरसेगा पैसा!

30 साल बाद होली पर बनेगा ये अद्भुत संयोग, शनि-गुरु इन लोगों को करेंगे मालामाल; बेहिसाब बरसेगा पैसा!

इस साल होलिका दहन 07 मार्च और होली का त्योहार 08 मार्च को मनाया जाएगा. होली के खास मौके पर इस बार 30 साल बाद एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है, जो कई राशि वालों के लिए लाभदायी होगा.

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन और होली की पूजाकी जाती है. वहीं, उसके अगले दिन यानी चैत्र प्रतिपदा तिथि को रंग खेला जाता है. बता दें कि इस बार होली का त्योहार 8 मार्च और होलिका दहन 07 मार्च के दिन किया जाएगा. इस बार होली के खास मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ में विरामान हैं और देवगुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है. कुंभ में शनि, सूर्य और बुध की युति का भी निर्माण हो रहा है. बता दें कि कुल 30 साल बाद होली पर ये ग्रहों की युति एक अद्भुक संयोग बना रही है. जानें ग्रहों की इस चाल का शुभ प्रभाव किन राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा. जानें इन राशि के जातकों के बारे में.

वृष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के शुभ मौके पर ये शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को शुभ लाभ पहुंचाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय बेहद अनुकूल बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, नौकरी में अवसर के कई नए योग बनते नजर आ रहे हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान मुनाफा ही होगा. काफी समय से निवेश करने की सोच रहे लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल है. पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि

होली पर बनने वाले ये अद्भुत योग मिथुन राशि का भाग्योदय करेंगे. जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता पाएंगे. सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे छात्रों को भी खुशखबरी मिलेगी. इतना ही नहीं, विदेश में रहने या फिर नौकरी करने का सपना भी सच हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोग भी अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं. आर्थिक लाभ की भी पूरी संभावना नजर आ रही है. इस समय मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में लगेगा. दान-पुण्य से अधिक लाभ होगा.

कुंभ राशि

इस राशि में इस दौरान त्रिग्रही योग सूर्य, शनि और बुध की युति हो रही है. इस दुर्लभ योग से इस राशि वालों को विशेष लाभ होगा. इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ के अवसर मिलेंगे. वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी इस दौरान छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे. करियर और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आएगा. स्वास्थय में सुधार होगा.

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *