Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

उत्तराखंड
ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार नैनीताल/उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने कहा कि ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्वीकृत की गई यह राशि 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, आर्थिक गतिविधियों और मूलभूत सु...
“भीषण हादसा: पर्यटकों की XUV गहरी खाई में गिरी, परिवार के 7 सदस्य और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल”

“भीषण हादसा: पर्यटकों की XUV गहरी खाई में गिरी, परिवार के 7 सदस्य और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल”

उत्तराखंड
“भीषण हादसा: पर्यटकों की XUV गहरी खाई में गिरी, परिवार के 7 सदस्य और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल” उत्तराखंड: आज एक बड़ा सड़क हादसा तब हुआ जब पर्यटकों की XUV अचानक नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्य और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जो छुट्टियां मनाने उत्तराखंड आए थे। हादसा सड़क की फिसलन या अचानक वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ, जिसके चलते XUV सीधा ढलान की ओर खिसककर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस व SDRF टीमों को सूचना दी। घायलों को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता कर रही है कि वाहन कैसे अ...

“पेंशन स्कीम 2025 लागू: वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन को अब मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन राशि, सरकार ने किए बड़े बदलाव”

उत्तराखंड
देहरादून: राज्य सरकार ने पेंशन स्कीम 2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। यह बदलाव सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। नई स्कीम के अनुसार— वृद्धजनों की मासिक पेंशन बढ़ाई गई है। विधवा पेंशन में भी वृद्धि की गई है, ताकि महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल सके। दिव्यांगजनों के लिए पेंशन राशि में बढ़ोतरी के साथ-साथ कुछ नए लाभ भी जोड़े गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी जीवनशैली सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं और लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि अगली किस्त से उपलब्ध होगी। लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे जनहित में उठाया गया मह...
दवा दुकानों पर FDSA की बड़ी कार्रवाई: 29 सैंपल जब्त, बिना फार्मासिस्ट के बिक्री पर रोक के आदेश

दवा दुकानों पर FDSA की बड़ी कार्रवाई: 29 सैंपल जब्त, बिना फार्मासिस्ट के बिक्री पर रोक के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सीमांत जनपद चमोली में इन दिनों नकली दवाईयों की रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी की जा रही है । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अब तक 29 दवाईयो के नमूने लिए जा चुके हैं। जिन्हें जांच के लिए राज्य विश्लेषण शाला भेजा गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के तहत जनपद में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है । निरीक्षण के दौरान दवाओं की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की जा रही है। औषधियों के नमूने परीक्षण हेतु राज्य विश्लेषण शाला देहरादून भेजे जा रहे हैं । मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं के उचित रखरखाव, तापमान नियंत्रण और लाइसेंस शर्तों के पालन संबंधी दिशा- निर्देश भी दिए जा रहे हैं । उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि किसी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तुरंत औषधि प्रशासन को सूचित करें। साथ ही बिना फार्मासि...
मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और मानवता के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी पूरी ईमानदारी से निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद...

बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप

राष्ट्रीय
बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप देहरादून/विकासनगर। बल्लूपुर–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के समीप एक कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 68 वर्षीय सलगी राम पुत्र शोभाराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल कार को चौकी में खड़ा कर जांच शुरू कर दी गई है। भोजन के बाद सड़क पार करते समय हुआ हादसा   जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से आए दस लोग महाराजा होटल में भोजन करने के बाद सड़क पार कर अपने वाहनों की ओर जा रहे थे। उसी दौरान देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने सलगी राम को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला ...
जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।

जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।

उत्तराखंड
जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।   जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से भारी संख्या में पंहुचे लोगों ने घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र आदि से जु़ड़ी 176 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। बेटी ने ही कर दी घोखाधडी। चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह ने अपनी ही बेटी पर धोखाधडी कर उनके बैंक से ही 10 लाख निकालने की शिकाय...
भाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठाया।

भाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठाया।

उत्तराखंड
भाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठाया।   डा. नरेश बंसल ने सदन मे शून्यकाल मे यह जनहित व भारतीय गौरव का विषय रखा।डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला है।संस्कृत के आधार पर ही मानव सभ्यताओ का विकास संभव हुआ है।हम सभी को ज्ञात है कि विश्व की अधिकतर भाषाओ की जड़े किसी न किसी रूप मे संस्कृत से जुड़ी हुई है। डा. नरेश बंसल ने बताया कि सनातन संस्कृति के इतिहास और वैदिककाल को देखे तो समस्त वेद,पुराण व उपनिषदो की रचना संस्कृत मे ही की गई है जिसमे बह्मण का उच्च कोटी समस्त ज्ञान समाहित है।संस्कृत भाषा अनादि-अनंत है।योग, गणित, व्याकरण, कालगणना, पर्यावरण आदि का ज्ञान संस्कृत में निहित है। डा. नरेश बंसल ने ...
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 किमी पदयात्रा, धारी देवी में पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने सरकार को सौंपी गुहार”

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 किमी पदयात्रा, धारी देवी में पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने सरकार को सौंपी गुहार”

उत्तराखंड
''पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 किमी पदयात्रा, धारी देवी में पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने सरकार को सौंपी गुहार” कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को पुरानी पेंशन समन्वय समिति और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कर्णप्रयाग से धारी देवी मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। रैली के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए नई पेंशन प्रणाली का विरोध किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। धारी देवी मंदिर पहुंचकर कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर पुरानी पेंशन बहाली की प्रार्थना की और कहा कि यदि सरकार मांगों पर विचार नहीं करती तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्वास्...
रामनगर: मोहान औद्योगिक क्षेत्र में IMPCL पर सार्वजनिक भूमि घेरने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष

रामनगर: मोहान औद्योगिक क्षेत्र में IMPCL पर सार्वजनिक भूमि घेरने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष

उत्तराखंड
रामनगर: मोहान औद्योगिक क्षेत्र में IMPCL पर सार्वजनिक भूमि घेरने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष रामनगर। मोहान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इंडियन मेडिसिन फ़ार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) पर स्थानीय ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने आम रास्ते और सामुदायिक उपयोग वाली जगहों को अपनी सीमा में शामिल कर दिया है, जिससे लोगों की आवाजाही और परंपरागत उपयोग की भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा की गई यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति या सार्वजनिक चर्चा के की गई। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि जिस भूमि को घेरा गया है, वह सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज है, लेकिन जमीन पर कंपनी द्वारा दीवार खड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है औ...