Friday, February 27News That Matters

Author: ucnnews

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती |

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती |

देश-विदेश
यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती | यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच एक भारतीय छात्र की जान जाने के कुछ दिनों बाद, कीव में गोली लगने के बाद एक अन्य भारतीय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को एएनआई को इस बात की जानकारी दी है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने एएनआई को बताया, "कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली थी और उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।" मंत्री ने जोर देकर कहा कि कीव में भारतीय दूतावास पहले ही यूक्रेन में भारतीयों को युद्धग्रस्त देश को खाली करने की सलाह दे चुका है। उन्होंने कहा, "युद्ध की स्थिति में, बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।" यूक्रेन में युद्ध के पहले भारतीय हताहत में, कर्नाटक के हावेरी जिले के एक मेडिकल छात...
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी लगी आग, भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी लगी आग, भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक...
यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

मनोरंजन
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में आम नागरिकों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन से नागरिक पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं देश में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए सरकर हर संभव कोशिश कर रही है। भारत ने पोलैंड और रोमानिया की सरकार की मदद से हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकल रही है। यूक्रेन से आए छात्रों से अब मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने मुलाकात की है। इस बात की जानकारी दिग्गज सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उदयपुर में यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। दलेर मेंहदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ यूक्रेन से वापस देश लौटे कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंगर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दलेर मेंहदी वीडियो में कह...
कांग्रेस ने सरकार से कहा- रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके

कांग्रेस ने सरकार से कहा- रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके

देश-विदेश
कांग्रेस ने यूक्रेन में बढ़ती तबाही के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से एक स्पष्ट रणनीति बताने को कहा है। साथ ही पार्टी ने सरकार से यह भी कहा है कि वह संतुलन साधने की कूटनीति को फिलहाल रोकते हुए रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके। यूक्रेन से छात्रों को लाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन गंगा अभियान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से संकट में फंसे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कई सवाल दागे। यूक्रेन से छात्रों की निकासी का प्लान बताए सरकार : राहुल गांधी कीव में एक भारतीय छात्र नवीन की मंगलवार को युद्ध के दौरान हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि और त्रासदी न हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा कितने छात्रों को बचाकर लाया गया। कितने अभी भी यूक्रेन...
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा- हरदा की हताशा पोस्टल बैलेट पर झलक रही

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा- हरदा की हताशा पोस्टल बैलेट पर झलक रही

उत्तराखण्ड
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हरदा जिस तरह पोस्टल बैलेट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वे हताश और निराश हैं। चौहान ने कहा कि हरदा ने पहले पोस्टल बैलेट में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन उनके आरोप साबित नहीं हो पाए। अब हरदा ने प्रदेश की बजाए लालकुआं क्षेत्र पर फोकस किया है। इससे साफ है कि रावत अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पहले विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप केबाद अब रावत ने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता अपना निर्णय सुना चुकी है। बीएल...
अब तक उत्‍तराखंड के 42 नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा चुका

अब तक उत्‍तराखंड के 42 नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा चुका

उत्तराखण्ड
यूक्रेन में युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 42 उत्तराखंडी सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। सातवें दिन सात व्यक्तियों को घर पहुंचाया गया। जबकि, उत्तराखंड से अब तक 282 व्यक्तियों के नाम की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है। उत्‍तराखंड के 13 और छात्र आ रहे हैं स्‍वदेश आज मध्यरात्रि को उत्‍तराखंड के 13 और छात्र यूक्रेन से आ रहे हैं। रात एक बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1942 से छह छात्र, सुबह 4:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-8387 से तीन छात्र और सुबह 5:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-9452 से चार छात्र स्‍वदेश आ रहे हैं। अब कुल 53 छात्रों को वहां से निकाल जा चुका है। उत्तराखंड में नोडल अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार को सात उत्तराखंडी लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियो...
यूक्रेन पर रूस  के हमले जारी यूक्रेन के करीब 2000  बेगुनाह नागरिकों की गईं  जान |

यूक्रेन पर रूस के हमले जारी यूक्रेन के करीब 2000 बेगुनाह नागरिकों की गईं जान |

देश-विदेश
यूक्रेन पर रूस के हमले जारी यूक्रेन के करीब 2000 बेगुनाह नागरिकों की गईं जान | रूस ने जिस वक्त यूक्रेन पर हमला बोला था उसे लगा था कि यह एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके उलट यूक्रेनी सेना ने उसके सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया. यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है. रूस के हमलों में कल का खारकीव एक बार फिर उजड़ चुका है. 15 लाख की आबादी वाले शहर में अब सिर्फ तबाही ही नजर आ रही है. खारकीव फिलहाल मौत के अंधे रास्तों पर हैं. यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग के पहले सात दिनों में रूस ने यूक्रेन के करीब 2000 बेगुनाह नागरिकों की जान ली है. जबकि कितने लोग घायल हुए हैं इसका सटीक आंकड़ा किसी के पास मौजूद नहीं है. खारकीव से जो तस्वीरें आ रही हैं वो बेहद दर्दनाक हैं. कवियों और कविताओं के इस शहर पर पिछले तीन दिनों में रूस ने इतने बम बरसाए हैं कि ज़िंदगी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है. चारों...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में मतदान के बाद कहा- जनता जनार्दन में उत्साह, भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का बनाएगी रिकार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में मतदान के बाद कहा- जनता जनार्दन में उत्साह, भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का बनाएगी रिकार्ड

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ मतदान के बाद बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रात: 7:20 बजे प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ के कार्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के कक्ष नंबर चार में मतदान के बाद कहा जनता जनार्दन में उत्साह है। यह तो आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि सभी दस के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान को लेकर जनता में उत्साह है। लोग बेहद उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। सभी लोग सुशासन की स्थापना...
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी, बस्ती में मतदाता उत्साहित

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी, बस्ती में मतदाता उत्साहित

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी है। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र के लिए मॉक पोलिंग के बाद मतदान प्रारंभ हो गया है। छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी तथा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था। दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान, बस्ती में मतदाता उत्साहित तो संतकबीर नगर में बेहद सुस्त : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साहित थे। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में नौ बजे तक यानी दो घंटे में 8.69 प...
यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश |

यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश |

उत्तराखण्ड
यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश | यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप में सीएस, एसीएस, प्रमुख सचिव गृह व सभी सचिव, डीएम, एसएसपी भी जुड़े हुए हैं। ताकि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। यूक्रेन से लौट रहे उत्तराखंड के नागरिकों को प्रदेश सरकार निशुल्क घर तक पहुंचाएगी। गृह विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा गया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से स्थानिक आयुक्त को इस संबध में पत्र भेजा गया है। राज्य सरकार वहन करेगी सारा खर्च | पत्र में कहा गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके गंतव्य तक ...