मा0 मुख्यमंत्री संकल्प को मिली धरातल पर गति, कालसी ब्लॉक में जन समस्याओं की सुनवाई
मा0 मुख्यमंत्री संकल्प को मिली धरातल पर गति, कालसी ब्लॉक में जन समस्याओं की सुनवाई
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक परिसर में विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी 19 समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। जिनमें जल संस्थान की 01, सिंचाई 03, पंचायत राज 02, बाल विकास 01, विद्युत 01, लोक निर्माण 04, शिक्षा 01, राजस्व 04 तथा वन एवं कृषि विभाग से जुड़ी 1-1 समस्याएं शामिल थी। प्राप्त ...








