Thursday, February 26News That Matters

Author: ucnnews

यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया जा रहा हमला

यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया जा रहा हमला

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। 182 भारतीय नागरिकों को लेकर कीव से दिल्ली पहुंचा विशेष विमान ...
आर्थिक राशिफल 24 फरवरी: वृषभ व कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए समय अनुकूल, ये लोग शुरू न करें कोई नया काम

आर्थिक राशिफल 24 फरवरी: वृषभ व कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए समय अनुकूल, ये लोग शुरू न करें कोई नया काम

धर्म
आर्थिक राशिफल 24 फरवरी: वृषभ व कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए समय अनुकूल, ये लोग शुरू न करें कोई नया काम आर्थिक राशिफल 24 फरवरी 2022 : धन और समृद्धि के मामले में फायदे रहेंगें | आज चंद्रमा वृश्चिक राशि (मंगल ग्रह के स्वामी) में रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र (शनि द्वारा शासित) दोपहर 1:31 बजे तक और ज्येष्ठ नक्षत्र (बुध द्वारा शासित) में आ जाएगा। इस दौरान कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि अपराह्न तीन बजकर तीन मिनट तक रहेगी जो आक्रामक मुकदमेबाजी और कठिन व्यावसायिक निर्णय लेने जैसी गतिविधियां के लिए अनुकूल मानी जाती है। आप में से वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि वालों को एक्टिव रहना चाहिए और त्वरित निर्णय लेना चाहिए। कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को अपने दिन की योजना नीचे बताए शुभ समयानुसार बनाने की जरूरत है। मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी नया का...
पैट्रोलिंग के दौरान हुई लैंड स्लाइडिंग में उत्तराखंड का जवान शहीद, बुधवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर।

पैट्रोलिंग के दौरान हुई लैंड स्लाइडिंग में उत्तराखंड का जवान शहीद, बुधवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर।

उत्तराखण्ड
पैट्रोलिंग के दौरान हुई लैंड स्लाइडिंग में उत्तराखंड का जवान शहीद, बुधवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर। पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग होने के कारण जगेंद्र सिंह शहीद हो गए। जगेंद्र सिंह चौहान 25 फरवरी को घर आने वाले थे। सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने से कान्हरवाला निवासी 325 लाइट एडी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर 23 फरवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। जगेंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। कान्हरवाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान के मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने जगेंद्र सिंह चौहान (35) पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान के शहीद होने की जानकारी दी। 325 लाइट एडी बैटरी कमांडर मेजर पॉल ने उनको बताया कि शहीद जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के...
उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। हालांकि, रविवार से कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार को दिनभर पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादलों के बीच मध्यम हवा का दौर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार से तीन दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप...
हरीश रावत के दावे पर पुष्कर सिंह धामी का तंज, कहा- उनकी खुशी थोड़े दिनों की

हरीश रावत के दावे पर पुष्कर सिंह धामी का तंज, कहा- उनकी खुशी थोड़े दिनों की

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत की खुशी कुछ ही दिनों की है। इसमें कहीं कोई संशय नहीं है कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है। मंगलवार को एक बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरीश रावत के बयान बार-बार बदलते रहते हैं। वह कभी कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। कभी वह कहते हैं कि अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हार से भयभीत कांग्रेसियों की बढ़ी घबराहट : गोयल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत की नींबू पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद हार से भयभीत हो रहे कांग्रेसियों के जी की मिचलाहट हरदा द्वारा नींबू चटाने के बाद भी शांत नहीं हुई। उल्टे घबराहट और बढ़ गई है। उन्हें हार का भय और ज्यादा सताने लगा है। गोयल ने कहा कि कांग्रेस का रूदाली गैंग...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरणवार प्रचार कार्यक्रम को गति देने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रदेश में दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी पहले बाराबंकी में सभा करेंगे। इसके बाद वह कौशांबी में जनता को संबोधित करेंगे। इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के राम स्नेही घाट में करीब 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पीएम मोदी बाराबंकी के साथ ही अयोध्या तथा पास के अन्य जिलों पर भी असर डालेंगे। उनकी सभा में कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवार के साथ कार्यकर्ता भी एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में बाराबंकी व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधि...
परिवार के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान, लोगों से वोट करने की भी की अपील

परिवार के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान, लोगों से वोट करने की भी की अपील

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिवार के साथ किया मतदान, लोगों से वोट भी करने का आग्रह: लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मतदान किया। राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश मे...
अमेरिका जापान ब्रिटेन और जर्मनी ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए

अमेरिका जापान ब्रिटेन और जर्मनी ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए

देश-विदेश
रूस द्वारा यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों को मान्यता दिए जाने के बाद हालात और बिगड़ रहे हैं। कई पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन के बाद अब जापान ने भी अमेरिका पर प्रतिबंध लगाए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि हमारी सरकार जापान में रूस के सरकारी बांड को जारी करने और वितरण पर बैन लगाएगी। किशिदा ने ये भी कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करना भी निलंबित कर देगा। इसके अलावा जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा और दोनों क्षेत्रों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिका ने भी लगाए प्रतिबंध इससे पहले, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक रूस को पश्चिमी देशों से मिलने वाली आर्थिक...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली|

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने वीडियो जारी कर पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है। राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है। इसके बाद मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें किसी सैन्य कैंप में एक आदमी ...
देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश-विदेश
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण काफी कमजोर पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 31,377 लोग ठीक हुए हैं जबकि 278 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के कुल 13,405 मामले सामने आए थे। एक्टिव केस भी घटे इसके अलावा कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 1,64,522 हो गए हैं। कुल 4,21,89,887 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5,12,622 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।...