Thursday, February 26News That Matters

Author: ucnnews

प्रियंका गांधी वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची

प्रियंका गांधी वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची

देश-विदेश
वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्राण फूंकने की तैयारी में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया गया है। यह दोनों नेता किसान आंदोलन के समर्थन में यहां के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से किसान न्याय रैली संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार जाकर विधि-विधान स...
एसआइटी के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा

एसआइटी के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के प्रकरण में नामजद केन्द्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा 'मोनू' को लखीमपुर खीरी पुलिस ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसआइटी प्रभारी डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा से लम्बे समय तक पूछताछ की। आशीष मिश्रा से करीब 12 घंटे की पूछताछ में क्राइम ब्रांच तथा एसआइटी का फोकस सिर्फ 15 सवालों पर था। एसआइटी के लगातार एक ही प्रश्न का जवाब मांगने पर मोनू काफी झल्ला भी गया था। इसके बाद जांच में सहयोग न करने के आरोप में आशीष मिश्रा 'मोनू' को शनिवार रात देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसआइटी के इन 15 सवालों पर आशीष का जवाब 1- सवाल: हिंसा के समय तुम कहां थे? जवाब -दंगल में। 2- सवाल: प्रत्यक्षदर्श...
कानपुर में ट्रक व ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जले जिंदा

कानपुर में ट्रक व ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जले जिंदा

उत्तरप्रदेश
कानपुर,  घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के पास शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में आग लग गई और दो चालकों व एक परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब पंद्रह किमी लंबा जाम पांच घंटे तक लगा रहा है। सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जौ लदा ट्रक लेकर छतरपुर के बिजौर 40 वर्षीय चालक कर्णछेदी और क्लीनर चूरारन ग्राम निवासी 19 वर्षीय अरविंद कानपुर की ओर जा रहे थे। कानपुर सागर राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे ट्रक की ट्रेलर से आमने सामने भिड़ंत हो गई और आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही अरविंद ने कूदकर जान बचाई। जबकि ट्रेलर में फंसे घायल चालक व परिचालक तथा ट्रक में फंसा चालक कर्णछेदी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे पर धूं-धूं करके जल रहे ट्रक व ट्रेलर को देखकर याताया...
दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया

दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और त्योहारी सीजन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में एक आतंकवादी हमले के इनपुट के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए। बैठक में अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में आतंकी हमले की सूचना मिली है। हालांकि, ऐसा हमला तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हमलाaवरों को स्थानीय समर्थन न मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपराधी, गैंगस्टर और रूढ़िवादी तत्व इस तरह के हमले में मदद कर सकते हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा, साइबर कैफे, केमिकल की दुकान, पार...
साजिद खान ने सलमान खान के साथ मिलकर अपने दिवंगत भाई वाजिद खान का जन्मदिन मनाया

साजिद खान ने सलमान खान के साथ मिलकर अपने दिवंगत भाई वाजिद खान का जन्मदिन मनाया

मनोरंजन
नई दिल्ली, बीते साल कोविड के समय में मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद- वाजिद की जोड़ी टूट गई। वाजिद खान के निधन के बाद उनके भाई साजिद खान भी पूरी तरह से टूट गए। साजिद खान अपने भाई अब तक याद करते रहते हैं। बीते दिन वाजिद खान का जन्मदिन था। ऐसे में साजिद खान हमेशा की तरह ही अपने भाई वाजिद खान का जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटा और अपने दिवंगत भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर साजिद के साथ सलमान खान भी मौजूद रहे। वाजिद खान के बर्थडे के मौके पर उनके भाई साजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ मिलकर केक काटा। जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साजिद खान और सलमान खान साथ में केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों बर्थडे सॉन्ग भी गाते हैं। साथ ही साथ वाजिद खान को हैप्पी बर्थडे कहते हुए बताते हैं कि वो सभी वाजिद को कितना प्यार करते हैं। इस वीडियो को शेयर ...
उत्‍तराखंड में सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में संविदा शिक्षकों का संकट छह माह के लिए टला

उत्‍तराखंड में सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में संविदा शिक्षकों का संकट छह माह के लिए टला

उत्तराखण्ड
देहरादून। राज्य के सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में कार्यरत 89 संविदा शिक्षकों पर संकट टल गया। हालांकि यह संकट सिर्फ छह महीने के लिए टला है। 31 मार्च, 2022 के बाद इन शिक्षकों के रोजगार पर फिर तलवार लटक सकता है। दरअसल, राज्य के सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों को अप्रैल, 2017 में केंद्र सहायतित तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना (टीईक्यूआइपी) के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इस परियोजना के तहत इन कालेजों में कुल 146 सहायक प्रोफेसर के पद उपलब्ध कराए गए थे। वर्तमान में इनमें से 89 सहायक प्रोफेसर विभिन्न कालेजों में कार्यरत हैं। परियोजना के अंतर्गत इन शिक्षकों को संविदा पर 70 हजार रुपये प्रति माह के समेकित वेतन और तीन फीसद प्रदर्शन आधारित वेतन वृद्धि के प्रविधान के साथ भर्ती किया गया था। परियोजना अवधि में संविदा शिक्षकों के साथ किया गया अनुबंध गत 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है। इस वजह...
आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था

आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था

उत्तराखण्ड
 रुड़की (हरिद्वार)। आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आइआइटी रुड़की का यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते सात अक्टूबर को छात्र की कोविड-19 जांच कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा संजय कंसल ने बताया कि छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों की भी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आइआइटी जाकर छात्रों के सैंपल लेगी। छात्र के साथ पांच अन्य छात्र भी युगांडा से आए थे, लेकिन उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।...
आशीष मिश्रा स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे, पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

आशीष मिश्रा स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे, पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मृत्यु के मामले में आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की शनिवार को सुबह 10ः45 पर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह 15 मिनट पहले पहुंचे। आशीष स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे। लखीमपुर खीरी पुलिस लाइंस में क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। इस पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है। लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के लिए पुलिस ने 40 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।आशीष के वकील अवध...
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्तूबर को करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्तूबर को करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को उत्तर प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से बौद्ध सर्किट का विस्तार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के कसया में यह हवाई अड्डा लगभग 600 एकड़ भूमि में फैला है। जून 2020 में कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और फरवरी 2021 में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मान्यता देने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई थी। लम्बे समय से इसके लोकापर्ण का इंजतार भी समाप्त हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को इसका लोकापर्ण करेंगे। उत्तर प्रदेश में लखनऊ व वाराणसी के बाद कुशीनगर तीसरा ...
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने भारत आकर कहा हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने भारत आकर कहा हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं

देश-विदेश
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन की अगवानी की, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। फ्रेडरिक्सन नौ से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची हैं। विदेश राज्य मंत्री (MoS) मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्रेडरिक्सन का स्वागत किया, जो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के रिसीव करने के बाद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का औपचारिक स्वागत किया गया। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने इस दौरान कहा, 'हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं। मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल मैंने और पीएम मोदी ने हरित रणनीतिक साझेदारी (ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप) ...