मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केन्द्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी सोमवार से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगी। स्मृति ईरानी लखनऊ से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गई हैं। स्मृति ईरानी लम्बे समय बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंची हैं।
स्मृति ईरानी दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही जन चौपाल में हिस्सा लेंगी। स्मृति ईरानी जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनका आज का पहला कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे जगदीशपुर की ग्राम पंचायत दिछौली में है। यहां पर वह जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद 3:30 बजे वह मुसाफिरखाना की ग्राम...




