Thursday, February 26News That Matters

Author: ucnnews

मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में बीज एवं तराई विकास निगम लि० की निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की

मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में बीज एवं तराई विकास निगम लि० की निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम लि० की निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 186 कर्मियों के 2016 से 2021 तक के डीए का भुगतान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय 1 करोड शुद्ध लाभांश का अवशेष 1 करोड 86 उपलब्ध है, इसकोे देखते हुए यह निर्णय लिया गया। राज्य की निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के द्वारा उनकी आवश्यकता का 50 प्रतिशत आधारीय बीज, निगम से क्रय किया जाएगा। टी०डी०सी० द्वारा पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं भरसार विश्वविद्यालय के सहयोग से पर्वतीय फसल प्रजातियों के बीज उत्पादित कर राज्य के कृषकों को उपलब्ध कराए जाऐंगे। बिजनेस एसोसिऐट के माध्यम से किए जाने वाले व्यवसाय में निगम के लाभांश में वृद्धि की जाए। टीडीसी की हालात को सुधारने के लिए सीड्स प्लान्टस के आधार सीड्स के 50 प्रतिशत को टीडीसी से लेना अनिवार्य कर दिया ग...
सीतापुर पहुंचें योगी आदित्‍यनाथ कई योजनाओं की देंगे सौगात

सीतापुर पहुंचें योगी आदित्‍यनाथ कई योजनाओं की देंगे सौगात

उत्तरप्रदेश
सीतापुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार लगभग दोपहर एक बजे सिधौली पहुंचेंगे। यहां पर वे श्री गांधी महाविद्यालय मैदान पर जिले को करीब 485 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूरे एक घंटे रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लगे स्टालों का मुआयना करेंगे। आवास आदि के लाभार्थियों को चाबी बांटेंगे। आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं में चेक व स्वीकृति पत्र पात्रों को बांटेंगे। साथ ही निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास:  451.66 करोड़ की लागत वाले पेयजल योजनाओं के 150 कार्यों का होगा शिलान्यास 32.75 करोड़ रुपये की लागत वाले 17 कार्यों का सीएम करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री से लाभान्वित होंगे ...
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्त्‍ताओं से बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की नसीहत दी

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्त्‍ताओं से बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की नसीहत दी

उत्तराखण्ड
देहरादून। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं से बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की नसीहत दी। बुधवार को शक्ति केंद्र स्‍तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी जरूरी है और इसका रास्‍ता बूथ से होकर गुजरता है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्त्‍ता बूथ स्‍तर पर भाजपा की आत्‍मा बन जाएं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर पिछले लोकसभा चुनाव तक प्रत्‍येक चुनाव में उत्‍तराखंड की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के अगुआई में उत्‍तराखंड उत्‍तरोत्‍तर प्रगत...
भारतीय महिला टीम को एक बड़ा झटका-  हरमनप्रीत कौर चोट लगने के कारण टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी

भारतीय महिला टीम को एक बड़ा झटका- हरमनप्रीत कौर चोट लगने के कारण टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी

खेल
नई दिल्ली,  भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार 30 सितंबर से एकमात्र पिंक बाल टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय महिला टीम पहली बार पिंक बाल टेस्ट मैच खेलने उतरेगी और इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान और टेस्ट की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर इस एतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद कप्तान मिताली राज ने की है। भारत स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के बिना मैच में उतरेगा। कप्तान मिताली राज ने मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। अंगूठे में चोट की शिकायत के कारण अनुभवी आलराउंडर हरमनप्रीत कौर तीनों एकदिवसीय मैचों में भी नहीं खेल सकी थीं और अब एकमात्र टेस्ट मैच से भी उनको बाहर बैठना होगा। कौर की कमी को कौन पूरा करेगा, ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि हरमनप्रीत कौर अनुभवी बल्लेबाज हैं। उम्मीद की जा रही है कि हरमनप्रीत कौर तीन मैचों ...
चन्‍नी ने कहा- पार्टी का प्रदेश प्रधान ही हेड, सिद्धू से बात करेंगे और मसला सुलझा लेंगे

चन्‍नी ने कहा- पार्टी का प्रदेश प्रधान ही हेड, सिद्धू से बात करेंगे और मसला सुलझा लेंगे

देश-विदेश
चंडीगढ़,  पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर पैदा हालात पर विचार करने के लिए चरणजीत सिंह चन्‍नी कैबिनेट की बैठक समाप्‍त हो गई है। चरणजीत सिंह चन्‍नी प्रेस कांन्‍फ्रेंस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं पंजाब का दौरा कर रह‍ा हूं और लोगों की समस्‍याओं को दूर करने की दिशा में काम कर रहा हूं। उन्‍होंने 53 लाख लोगों के पुराने बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। पुराने बिल का पावरकाम काे सरकार चुकाएगी। चन्‍नी ने कहा कि नवजाेत सिं‍ह से आज भी फोन पर बात हुई है और जल्‍द ही सारे मसले सुलझ जाएंगे। सिद्धू के साथ बैठकर बात करेंगे। दूसरी ओर , बताया जाता है कि सिद्धू ने अपना इस्‍तीफा वापस लेने को कुछ शर्तें रखी हैं।  सिद्धू  के इस्‍तीफे की चर्चा करते हुए सीएम वरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह मा...
लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठा

लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठा

देश-विदेश
कानपुर, लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठ गया। गुजरात सवाली से आए सड़क मार्ग से सोमवार की रात कानपुर पालीटेक्निक डिपो में पहुंचे मेट्रो ट्रेन के कोच बुधवार को डिपो में उतारे गए। इससे पहले यहां पर मौजूद मेट्रो एमडी कुमार केशव ने कोच का पूजन अर्चन किया और फिर मेट्रो ट्रेन की असेंबलिंग का काम शुरू किया गया। ट्रक से आए मेट्रो कोच को क्रेन के जरिए डिपो में उतारा गया और फिर उसे टोइंग मशीन से खींच कर असेंबलिंग एरिया में ले जाया गया। मेट्रो के तीनों कोच मंगलवार सुबह पालीटेक्निक डिपो पहुंचे थे। मंगलवार को पूरे दिन तीनों कोच प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आफिस के बाहर ही खड़े रहे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टर कानपुर मेट्रो की शुरुआत जल्द से जल्द करने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे गुजरात के सावली से मेट्रो कोच पालीटेक्निक डिपो में पहुंचे थे। ...
दून अस्पताल में मरीजों की डाइट को लेकर गड़बड़ी आई सामने, प्रबंधन ने इतने लाख का बिल लौटाया

दून अस्पताल में मरीजों की डाइट को लेकर गड़बड़ी आई सामने, प्रबंधन ने इतने लाख का बिल लौटाया

उत्तराखण्ड
देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय (दून अस्पताल) में मरीजों की 'खुराक' को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन का अगस्त माह का 15 लाख 19 हजार 980 रुपये का बिल लौटा दिया है। कैंटीन संचालक ने कोरोनाकाल में संशोधित की गई दरों पर बिल तैयार किया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व स्वीकृत दरों पर नया बिल प्रस्तुत करने को कहा है। यही नहीं जुलाई के बिल का भुगतान भी कोविड-19 मरीजों के लिए अनुमोदित दरों पर किया गया है। जिसे अब अस्पताल प्रबंधन नियमानुसार अग्रिम बिल में समायोजित करने की बात कह रहा है। दरअसल, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय को कोविड-हास्पिटल बनाया था। जहां एक समय पर केवल कोरोना के ही मरीज भर्ती किए जा रहे थे। जिन्हें अलग डाइट दी गई। जिसके लिए दरें भी संशोधित कर दी गई थीं। सामान्य डाइट में मरीज को सुबह नाश्ता (दूध, ब्रेड, मक्खन) और दोपहर व रात को भोजन (दाल, सब्जी, रोट...
जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी, कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा कर कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा

जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी, कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा कर कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा

मनोरंजन
नई दिल्ली,  फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर अपनी बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जावेद अख्तर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखते हैं, इस वजह से कई बार उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। लेकिन लेखक अपनी बात कहने से कभी नहीं चूकते हैं। अब हाल ही में जावेद अख्तर अपने एक बयान के चलते कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी। जावेद के इस बयान पर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं इस मामले में अब आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। विवेक चंपानेरकर ने ये केस मुंबई के ठाणे कोर्ट में दायर किया है जिसके बाद कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा है साथ ही उन्हें अगली सुनवाई पर यानी 12 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा...
कोरोना के नए मामले में राहत 20 हजार के नीचे पहुंचे नए मामले

कोरोना के नए मामले में राहत 20 हजार के नीचे पहुंचे नए मामले

देश-विदेश
नई दिल्ली,  देश में कोरोना से बड़ी राहत की खबर है। देश में करीब 201 दिन बाद कोरोना के नए मामले 20 हजार के नीचे पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी 200 से कम पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 179 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इस दौरान 24,238 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। इससे पहले 9 मार्च को ऐसा हुआ था। देश में फिलहाल कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आई है। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,36,97,581 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,47,373 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बता...
उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्म के क्षेत्र में शिखर पर ले जाने का है। उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आध्यात्मिक गुरु सदगुरु के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सदगुरु से जीवन दर्शन से जुड़े विषयों के साथ ही आध्यात्म, पर्यटन और वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति अलग-अलग जिम्मेदारी से काम करता है। समय-समय पर उसकी जिम्मेदारी भी बदलती है। हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरे मनोयोग से निभाना है। अंत्योदय के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने कहा कि उत्तराखंड तमाम प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर...