यूपी में मुख्यमंत्री योगी के आदेशों के बाद उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर
देश में जहां एक ओर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का विवाद गहरा रहा है वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद से लाउडस्पीकरों को उतारने और उनकी आवाज को उचित डेसिबल पर लगाकर चलाने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अबतक राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया है। वहीं 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहने का निर्देश दिए जाने के बाद 26 अप्रैल से पुलिस कार्रवाई लगातार जारी ह...

