Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

भाजपा का AAP पर निशाना, कहा- राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए”

भाजपा का AAP पर निशाना, कहा- राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए”

राजनीतिक
 आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गोवा में किए गए लोकलुभावन चुनावी वादों को 'सपने बेचने वाले अच्छे सेल्समैन' की पिच करार देते हुए गोवा बीजेपी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी(आप) पर बेरोजगारी भत्ता, नौकरी की गारंटी और मुफ्त बिजली के वादे के साथ गोवा वासियों को धोखा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। गोवा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव दामू नाइक ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वे अच्छे सेल्समैन हैं। वे सपने बेचते हैं। राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए।" नाइक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा किए गए वादे एक वाणिज्यिक प्रस्ताव पर एक चिह्न या सिगरेट के पैकेट पर एक चेतावनी संकेत के साथ आते हैं जिसमें छोटे प्रिंट में वास्तविक विवरण होता है, जिसे हर कोई याद करता है। दरअसल, गोवा में अगले साल 2022 में विधानसभा चुन...
पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच हुए आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम की हालत खराब

पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच हुए आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम की हालत खराब

खेल
नई दिल्ली, पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच मंगलवार 21 सितंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम की हालत अंकतालिका में बहुत खराब हो गई है। पंजाब किंग्स को अब अगर आइपीएल 2021 के प्लेआफ के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाइ करना है तो फिर अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। ऐसी ही हालत इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की है, जिसे अपने बाकी बचे सभी सात मैच जीतने हैं। हालांकि, राजस्थान रायल्स की स्थिति फिलहाल के लिए अच्छी हो गई है। आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में इस समय पहले स्थान पर एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 8 में से 6 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 12 अंक हैं। सीएसके का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। इतने ही अंक 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी हैं, जो इस समय दूसरे नंबर प...
महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी

महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी

देश-विदेश
नई दिल्ली, महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को आदेश दिया है कि महिला उम्मीदवारों को इसी साल नवंबर में एनडीए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमित दी जाए। एनडीए 2020 की प्रवेश परीक्षा इस साल 14 नवंबर को होनी है। केंद्र ने महिला उम्मीदवारों को अगले साल होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल करने की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्र की मांग को ठुकराते हुए कहा है कि महिलाओं को मई 2022 तक एनडीए की परीक्षा में बैठने की अनुमित देने से वो 2023 में एनडीए में शामिल होंगी। अब शुरुआत करने का समय आ गया है। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के बाद अगर कोई समस्या आती है तो सरकार कोर्ट को सूचित कर सकती है। जस्टिस एस के कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सशस्त्र बल सबसे अच्छी प्रतिक्रिया टीम है और उम्मीद है कि बिना द...
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कई पर‍ियोजनाओं का श‍िलान्‍यास और लोकार्पण क‍िया

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कई पर‍ियोजनाओं का श‍िलान्‍यास और लोकार्पण क‍िया

उत्तरप्रदेश
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ज‍िले के ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के साथ की। कहा क‍ि भाजपा विधायकों ने दो हजार करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। लेकिन विपक्ष के विधायकों का विकास से कोई संबंध ही नहीं, उनके विकास का मतलब है अपना विकास, सैफई का विकास। ठाकुरद्वारा में विधायक चुना होता तो यहां भी विकास की गंगा बहती। सीएम ने कहा क‍ि 2017 में हुई चूक फिर दोबारा न हो इसलिए छह महीने पहले याद दिलाने आया हूं। यूपी में नई तकनीक से सड़कें बनाई जा रहींं हैं, जो 50 वर्षों तक विकास की राह दिखाएंगी। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क है या खेत लेकन, अब ऐसा नहीं है। पहले बैलगाड़ी सड़क पर जाती तो चलते-चलते बैल गायब हो जाता था या बैलगाड़ी का सामान। अब कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो उसे उसकी सजा मिलती है। सजा भी ऐसी कि फिर किसी...
उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा: सीएम धामी

उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड से हर साल निर्यात 30 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के विशिष्ट शिल्प उत्पाद जैसे ऐंपण, ताम्र शिल्प, रिंगाल, काष्ठ शिल्प, बैम्बू, नमदा, कालीन, मूंज, पोट्री और वूलन उत्पाद निर्यात को उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल सभागार में वाणिज्य उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उत्पादों में राज्य की स्थानीय कला ऐंपण का कार्य किया जा रहा है। ताम्र शिल्प से परंपरागत उत्पादों के साथ-साथ बाजार मांग के अनुरूप नवीन डिजाइनों के उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। राज्य के परम्परागत शिल्प कला के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रोत्साहन के लिए पारंपरिक कला, संस्कृति की परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखन...
IPL 2021 Orange and Purple Cap इंडियन प्रीमियर लीग में कौन सा खिलाड़ी है आगे, देखिए लिस्ट.

IPL 2021 Orange and Purple Cap इंडियन प्रीमियर लीग में कौन सा खिलाड़ी है आगे, देखिए लिस्ट.

खेल
नई दिल्ली,: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन आरेंज और पर्पल कैप की रेस में जो खिलाड़ी इस समय शीर्ष पर हैं, उनको कोई हटा नहीं पाया है। इतना ही नहीं, जो खिलाड़ी इस समय पर्पल कैप और आरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, उन्होंने आइपीएल 2021 के दूसरे भाग में एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, पर्पल और आरेंज कैप की रेस अभी दिलचस्प होने वाली है। IPL 2021 के आरेंज कैप की बात करें तो कैप अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के सिर पर सजी हुई है, क्योंकि वे आइपीएल के 14वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जो 7 मैचों में 4 अर्धशतकों के साथ 331 रन बना चुके हैं। तीसरे पायदान पर चेन्नई सुप...
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है भाव

सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है भाव

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, Gold की कीमत में मंगलवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 94 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे 46184 रुपए बोला गया। यह Gold अक्‍टूबर डिलीवरी का है। सोमवार को सोने के अंतिम रेट 46278 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। हालां‍कि कमोडिटी एक्‍सचेंज में चांदी हरे निशान पर है। उसके रेट मामूली बढ़त के साथ 59666 रुपए प्रति किलो बने हुए हैं। यह Silver दिसंबर डिलीवरी की है। Silver सोमवार को 59609 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। उधर सराफा बाजार में सोना कल चढ़ गया था। रुपये की कीमत में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 14 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 98 रुपये की तेजी के ...
गोवा के युवाओं के लिए भी 80% प्राइवेट नौकरियां आरक्षित करने के लिए कानून लाएंगे: केजरीवाल

गोवा के युवाओं के लिए भी 80% प्राइवेट नौकरियां आरक्षित करने के लिए कानून लाएंगे: केजरीवाल

देश-विदेश
गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां जनता को लुभाने में लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) भी अपने वादों के साथ जनता के बीच उतर गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां कहा, 'युवाओं ने मुझसे कहा कि अगर यहां किसी को सरकारी नौकरी चाहिए होती है, तो उसकी पहचान किसी मंत्री, विधायक से होनी चाहिए। गोवा में बिना रिश्वत/सिफारिश के सरकारी नौकरी पाना संभव नहीं है। हम इसे खत्म कर देंगे। गोवा के युवाओं का यहां सरकारी नौकरियों पर अधिकार होगा।' केजरीवाल बोले कि हम गोवा के हर घर में एक नौकरीपेशा युवक को नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे। उन्हें नौकरी मिलने तक 3000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता के रूप में मिलेगा। 80% नौकरियां गोवा के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी। हम गोवा के युवाओं के लिए भी 80% प्राइवेट नौकरियां आरक्षित करने के लि...
किसान संगठन ने कहा- 27 सितंबर को भारत बंद शांतिपूर्ण होगा, जानें क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद

किसान संगठन ने कहा- 27 सितंबर को भारत बंद शांतिपूर्ण होगा, जानें क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देशभर में एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है। 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों का ये भारत बंद नए कृषि कानूनों के विरोध में है। तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान संगठन ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा। कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा भारत बंद ? 27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। ...
धारदार हथियार से सिर पर वार करके एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की, पढ़िए पूरी खबर

धारदार हथियार से सिर पर वार करके एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की, पढ़िए पूरी खबर

क्राइम
गोरखपुर,  संतकबीर नगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के छाछापार गांव में देर रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार करके एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के समय वह दुकान के बाहर सो रहे थे। एसपी, सीओ व कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने इस हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीम को लगा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हार्डवेयर की दुकान चलाते थे जगदीश चौधरी कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के छाछापार गांव निवासी 67 वर्षीय जगदीश चौधरी की गांव के पास स्थित चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। हर दिन की भांति वह रविवार रात को दुकान के पास सोने के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जब दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और जगदीश के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उनकी...