Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिया भाग, जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का दिया पुरस्कार

दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिया भाग, जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का दिया पुरस्कार

उत्तराखण्ड
दीक्षांत परेड के साथ ही 278 नव आरक्षी एसएसबी में विधिवत शामिल हो गए। सोमवार को आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस दौरान उन्‍होंने परेड की सलामी ली। मुख्‍यमंत्री ने एसएसबी केंद्र में दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार इस दौरान मुख्‍यमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार दिया गया। इनमें उत्तराखंड के 24, बिहार के 94, यूपी के 74, एमपी के 44, राजस्थान के 21, जम्मू कश्मीर के 20 और दिल्ली का 01 आरक्षी शमिल है।...
भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा की चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही पार्टी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा ने चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी की चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के लिए यह सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष ने रविवार को पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चम्पावत उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि यहां से बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री चंदन राम...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को कपाट खुलने के अवसर पर धाम आ सकते हैं केदारनाथ

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम आ सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी शासन में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन यदि वह आते हैं तो शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था है। एक दौर में प्रधानमंत्री ने केदारनाथ के नजदीक ही साधना की थी। केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और अब केदारपुरी नए कलेवर में निखर चुकी है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा केदार ...

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा इलाज

देश-विदेश
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के स्वास्थ्य में सोमवार को आंशिक सुधार है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष तथा अयोध्या में मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत नृत्यगोपाल दास की सेवा में लगे शिष्य संत जानकी दास ने बताया करीब 84 वर्षीय महंत नृत्यगोपाल दास ने सोमवार को मेदांता अस्पताल में नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए पूजन भी किया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के शुभचिंतक शिष्यों और भक्तों से अपील की है कि महाराज की अवस्था को देखते हुये चिकित्सीय परामर्श और नियमित जांच प्रक्रिया का पालन तो करना ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि महंत नृत्यगोपाल दास शीघ्र ही अयोध्या धाम में अपना काम संभाल...
चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में!

चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में!

उत्तराखण्ड
चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में! *नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किए सरकार पर सवाल खड़े देहरादून-  चंपावत के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गर्मी परवान चढ़नी शुरू हो गई है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधानसभा क्षेत्र वहां के निर्वाचित विधायक कैलाश गहतोड़ी से उनका इस्तीफा होने के बाद खाली हुई है| इसलिए इस सीट से सीएम धामी का चुनाव लड़ना तय हो गया है | इस उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होनी है, जो कि अब कभी भी हो सकती है? यह माना व समझा जा रहा है कि राज्य में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के समापन होने के फौरन बाद चंपावत उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू कर दी जाएगी | मुख्य बात और सवाल इसी चंपावत उपचुनाव की राजनीतिक गहमागहमी के बीच यह है कि उपचुनाव से पहले चंपावत के डीएम का भी तबादला कर दिया गया है, ज...
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

देश-विदेश
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस खास बैठक में होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया गया है। यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपत्ति का मुद्दा भी उठाएंगे। ठाकरे के शासन काल में हनुमान चालीसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर...
पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को सातवें रायसीना डायलाग का उद्घाटन करेंगे। सिर्फ सात साल पहले 2016 में शुरू किया गया रायसीना डायलाग सिर्फ भारतीय कूटनीति के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक कूटनीति के विशेषज्ञों, शोधार्थियों, राजनेताओं और नीति-निर्धारकों के बीच विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। दो वर्ष तक इसका आयोजन वर्चुअली हुआ था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला लेयन शामिल होंगी। आयोजन में दुनिया के 90 देशों के प्रतिनिधि (जिसमें 25 देशों के वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं) शामिल होंगे। क्या है इस बार का थीम? इस बार के आयोजन का थीम 'टेरा नोवा: इंपैसंड, इंपेसेंट और इंपेरिल्ड' रखा गया है। धरती का सबसे पुराना नाम टेरा नोवा है। इस नाम से थीम रखने के पीछे उद्देश्य यही है कि धरत...

भगवान आशुतोष की शिव नगरी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया

उत्तराखण्ड
*भगवान आशुतोष की शिव नगरी उत्तरकाशी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने इस भव्य और दिव्य शोभायात्रा में भाग लिया, आज सुबह 9:30 बजे विधि-विधानुसार वैदिक मंत्रोचार के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना रामलीला मैदान में की गई और उसके बाद गाजे- बाजे, ढोल- नगाड़े और ऊंचे वैदिक मंत्रों के साथ ही राम कथा का शुभारंभ हो गया है जैसा की विदित है कि अष्टादश पुराण समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान मैं 23 अप्रैल से 1 मई तक श्रीराम एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय यज्ञ महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित विद्वान भाग ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मुरलीधर जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी, मां गंगा के तट पर काशी विश्वनाथ शिवशंकर भोलेनाथ महादेव जी नगरी मे संत मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से मंगलमय श्र...

पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा, इस दौरान किए चार बड़े एलान

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस एक माह की अवधि में सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार के साथ पारदर्शी प्रशासन देने का संदेश दिया। ]साथ में समान नागरिक संहिता को लागू करने और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पुख्ता करने को व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का संकल्प दर्शाया है। भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 भ्रष्टाचार की शिकायतों का सरकार अब सीधे संज्ञान लेगी। यह कार्य भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 के माध्यम से होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर चुके हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने चुनावी वायदे पर अमल करते हुए समान नागरिक संहिता लागू करने को उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया। समान नागरिक संहिता दरअसल, प्रदेश में जनसांख्यिकी बदलाव का मसला राज्यवासियों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। यही कारण भी रहा कि सरकार ने समान न...

योगी सरकार देगी अनुसूचित जाति के युवाओं को10 हजार; जानिए कैसे करें आवेदन

देश-विदेश
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से 10 हजार की मदद दी जाएगी। इसके माध्यम से वह अपना रोजगार कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) और जिला प्रबंधक अनुगम, लखनऊ मनोज शुक्ला ने बताया कि निगम के माध्यम से संचालित योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। स्वतः रोजगार योजनाः इस योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति के बेरोजगार और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र में बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर निगम द्वारा परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी ऋण चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के रूप में और अधिकतम 10000 अनुदान मिलेगा। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजनाः इस योजना में जनपद में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार तथा गरीबी की रेखा से नीचे...