Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने तालिबान पर हमले की जिम्मेदारी ली, सीरियल बम धमाकों का दावा

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने तालिबान पर हमले की जिम्मेदारी ली, सीरियल बम धमाकों का दावा

देश-विदेश
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आइएस) के आतंकवादियों ने तालिबान पर हमले का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट ने पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के वाहनों को निशाना बनाने के लिए किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादी संगठन पर रविवार देर रात प्रकाशित किया गया दावा तालिबान के लिए उनके लंबे समय से प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बढ़ते खतरे का संकेत देता है। आईएस के गढ़ प्रांतीय शहर जलालाबाद में रविवार और शनिवार को हुए हमलों में कई तालिबान आतंकियों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए थे। तालिबान ने पिछले महीने एक अभियान में अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया काबुल की राजधानी को भी हथिया लिया। जब यू.एस. और नाटो अपने सैनिकों को वापस लेने के अंतिम चरण में थे। अमेरिका का अंतिम विदेशी सैनिक 30 अगस्त को रवाना हुआ। अफगानिस्तान पर शासन करने की कोशिश में तालिबान को अब बड़ी आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों का सामन...
मनी लॉन्ड्रिग के केस में अब ईडी की टीम सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से करेगी पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिग के केस में अब ईडी की टीम सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से करेगी पूछताछ

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक तथा रामपुर से ही समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की मुश्किलों का पहाड़ बड़ा होता जा रहा है। रामपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के साथ ही अन्य करीब पांच दर्जन केस झेल रहे आजम खां पर अब मनी लॉन्ड्रिग केस के मामले में भी शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिग के केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से पूछताछ करेगी। टीम 20 से 24 सितबंर तक आजम खां से कभी भी पूछताछ कर सकती है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक आजम खां उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनकी पत्नी पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. तंजीम फातमा अब रामपुर से विधायक हैं। उनके पुत्र अब्दुल्ला खां भी विधायक थे, लेकिन पासपोर्ट तथा बर्थ सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा के ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों का किया फ्लैग आफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों का किया फ्लैग आफ

उत्तराखण्ड
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नाबार्ड की ओर से वित्तपोषित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग आफ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय समावेशन एवं डिजीटल इंडिया मिशन को अधिक सुदृढ बनाने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। इन वाहनों का उपयोग राज्य की आम जनता को वित्तीय साक्षर बनाने एवं एटीएम के माध्यम से लेन देन कर डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने में किया जाएगा। ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन की ओर से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को एटीएम के माध्यम से लेन देन के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता के लिए जागरुकता भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्...
सोनू सूद ने पहली बार अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया, पढ़ें पूरा स्टेटमेंट

सोनू सूद ने पहली बार अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया, पढ़ें पूरा स्टेटमेंट

मनोरंजन
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग की कार्यवाही को लेकर सुर्खियों में हैं। विभाग ने सोनू पर कई करोड़ की कर चोरी का आरोप लगाते हुए उनसे जुड़े ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया और कई दस्तावेज़ जब्त किये। आयकर विभाग ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज़ भी जारी की, जिसके बाद अब सोनू सूद ने पहली बार अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। सोनू ने इस स्टेटमेंट में कहा- आपको हमेशा कहानी में अपना पक्ष सुनाने की ज़रूरत नहीं होती। समय बताएगा। मैंने पूरे दिल और ताक़त से ख़ुद को भारत के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है। मेरे फाउंडेशन का हर एक रुपया एक ज़िंदगी बचाने और ज़रूरतमंदों तक पहुंचने का इंतज़ार कर रहा है। इसके अलावा, कई मौक़ों पर मैंने ब्रैंडस को मेरी फीस किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने के लिए भी कहा है, जिससे हम आगे बढ़ते रहते हैं। इसके बाद सोनू ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- बहुत कम समय में करोड़ों वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम हुआ पूरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- बहुत कम समय में करोड़ों वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम हुआ पूरा

देश-विदेश
नई दिल्ली,  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत कम समय में करोड़ों वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीनेशन में दुनिया का रिकार्ड टूटा। इस दिन 2.5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन में अपना योगदान दिया। इसके लिए सभी को बधाई। नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को AIIMS के वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने कहा, 'जिस दिन 2.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ, उस दिन विपक्ष की चुप्पी और इसके साथ सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा पिछले एक साल में वैक्सीनेशन पर दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और हास्यास्पद बयानों पर इन राजनीतिक दलों को आत्मचिंतन करना चाहिए।' जेपी नड्डा ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में सभी ने योगदान दिया है जो दुनिया में सबसे तेज और सबसे बड़ा अभिय...
कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते है: BSP मुखिया मायावती

कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते है: BSP मुखिया मायावती

राजनीतिक
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का कांग्रेस पर जोरदार हमला जारी है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं मायावती ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के कांग्रेस के निर्णय को चुनावी हथकंडा बताया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं। पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी को दलित को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी कारण पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी।...
उमा भारती ने कहा- 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी

उमा भारती ने कहा- 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी

राजनीतिक
भोपाल, मध्य प्रदेश में 15 जनवरी 2022 के बाद शराब बंदी कानून लागू करने को लेकर उमा भारती ने ताजा बयान दिया है। उन्होंने कहा,' मैं 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी।' उन्होंने कहा कि मैं अभी गंगाजी को गंगा सागर छोड़कर आऊंगी, तब तक मध्य प्रदेश में जागरुकता अभियान चलेगा। मध्य प्रदेश में 15 जनवरी के बाद शराब बंदी लागू होकर रहेगी, यही गंगा सागर से तय करके आऊंगी। आगे उन्होंने कहा कि ये अभियान शराब बंदी के लिए अधिकार प्राप्त प्राधिकरण बनाने के लिए होगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी माडल की तारीफ की। उमा भारती ने कहा कि गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी 2022 को पूरी कर रही हूं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यही तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, तब घोषणा पत्र में नही...
देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: सतपाल महाराज

देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक, दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं। देवस्थानम बोर्ड में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं। यह दावा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में सुविधाओं को विकसित करने के लिए ही सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड गठन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत और परंपरागत अधिकार यथावत रखे जाएं। शुक्रवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से बने एवर ग्रीन रेजीडेंसी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह...
सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, एक्टर के एनजीओ पर भी लगा आरोप

सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, एक्टर के एनजीओ पर भी लगा आरोप

मनोरंजन
नई दिल्ली, फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से लगातार इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही हैl अब इस छापेमारी से जुड़े सूत्रों का कहना है प्रारंभिक जांच के बाद यह सामने आया है कि सोनू सूद ने लगभग 20 करोड़ रुपए की कर चोरी की हैl इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई और लखनऊ में छापेमारी की हैl इनमें कुल 28 जगहों पर छापेमारी की गई हैl यह मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली शामिल हैl सीबीडीटी के अनुसार अभिनेता और उनसे जुड़े हुए लोगों ने कर चोरी की है और इसके सबूत मिले हैंl सीबीडीटी ने यह भी कहा है कि उन्होंने बोगस कर्ज के आधार पर कई लोगों को कागज पर कर्ज दिए हैं और इसकी कुल राशि अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक हैl सोनू सूद के घर पर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से छापेमारी की जा रही है और कर चोरी के प्रमाण बरामद हुए हैंl सोनू सूद के एनजीओ पर भी आर...
आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओ...