सीएम योगी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ जालौन के ग्राम ऐरी रमपुरा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ कायाकल्प कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अन्न प्रासन व गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को अपनी प्राथमिकता में लेकर चल रही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेहतर परिणाम देने वाली पंचाय...





