Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड
देहरादून आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यानी अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं का कार्यकारी अध्यक्ष, अनन्त राम चौहान को गढ़वाल का कार्यकारी अध्यक्ष और प्रेम सिंह राठौर को तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें आप उपाध्यक्ष दीपक बाली को कंपैन कमेटी का अध्यक्ष, बसंत कुमार को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रदे...
जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही सीता का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं

जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही सीता का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं

मनोरंजन
नई दिल्ली, बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना को इस फिल्म में जय ललिता का किरदार निभाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच कंगना के फैंस के लिए एक खुशखबरी और आई है। जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही 'माता सीता' का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस बारे में खुद कंगना ने ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए कंगना ने बताया है कि वो अलौकिक देसाई के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सीता' में मुख्य किरदार निभाने वाली है। कंगना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वो इस किरदार को लेकर खासी उत्साहित हैं। कंगना ने पोस्ट में लिखा, 'द इनकेरनेशन- सीता, मैं बहुत खुश हूं इस फिल्म में टाइटल रोल निभाने के लिए इस ...
पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे, पढ़िए पूरी खबर

पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे, पढ़िए पूरी खबर

खेल
नई दिल्ली, कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेले हैं, जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ है। ऐसे एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों खिलाड़ी हैं, लेकिन एक ही ऐसा खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह हैं, जो आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोबिन का जन्म आज ही के दिन 1963 में त्रिनिदाद में हुआ था। दरअसल, रोबिन के माता-पिता इंडो-ट्रिनिडाडियन हैं। वे 1984 में त्रिनिदाद छोड़ कर भारत वापस आ गए थे। रोबिन ने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने अपने कालेज के दिनों से ही विभिन्न लीगों में कई क्रिकेट क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। तमिलनाडु के पूर्व भारतीय आलराउंडर ने 1989 और 2001 के बीच एक अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय मैच खेले। रोबिन सिंह ने 1989 में भारत की ए...
कांग्रेस कमेटी राज्य में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर आज विधानसभा भवन के सामने किया धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस कमेटी राज्य में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर आज विधानसभा भवन के सामने किया धरना-प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआइ, महानगर कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ताओं ने धरना दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा बंद रहने से प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जब सरकार की रैलियों पर प्रतिबंध नहीं है तो फिर चारधाम यात्रा रोकने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की आर्थिकी को सीधा प्रभावित करती है। सरकार जल्द से जल्द चारधाम यात्रा शुरू करे ताकि इससे जुड़े होटल, ढाबा, हस्तशिल्प, कुटीर, घोड़ा, दंडी वालों पंडित-पुजारियों को राहत मिल सके। प्रदेश की चारधाम यात्रा तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष एक द...
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर किया शिलान्‍यास

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर किया शिलान्‍यास

उत्तरप्रदेश
अलीगढ़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है। अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी। अलीगढ़ में पीएम मोदी का स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल उत्त...
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच ‘दुश्मनी’ खत्म

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच ‘दुश्मनी’ खत्म

मनोरंजन
नई दिल्ली,  छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। अचानक उनके निधन से सभी को हैरान कर दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का पता चलते ही टीवी के बहुत से सितारों ने दुख जताया और दिवंगत अभिनेता के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पारस छाबड़ा और आसिम रियाज ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज बिग बॉस 13 में एक साथ थे। शो के अंदर इन तीनों के बीच काफी दुश्मनी और झगड़ा देखने को मिला था। आलम यह था कि शो के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज ने एक-दूसरे से ज्यादा संपर्क भी नहीं रखा, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच 'दुश्मनी' खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी खुद पारस छाबड़ा ने दी है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पारस छाबड़ा ने आसिम रियाज और अपनी दो...
डीआईजी निलेश आनंद ने कहा- शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी

डीआईजी निलेश आनंद ने कहा- शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी

उत्तराखण्ड
नवनियुक्त डीआईजी निलेश आनंद भरणे का कहना है कि शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी। वीकेंड पर शहर पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों से जाम का सामना ना करना पड़े इसके लिए एक प्रभावी प्लान तैयार किया जाएगा। कहा कि जल्द जिला प्रशासन, नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर सड़क किनारे जाम का कारण बन रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही अन्य कार्रवाई अमल में लाएंगे। सोमवार को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मल्लीताल कार्यालय में बताया कि रविवार को वह नगर भ्रमण पर थे। करीब तीन घंटे तक उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बारीकी से समस्याओं को जाना। इस दौरान देखने में आया कि सड़क किनारे खड़े वाहन और अतिक्रमण जाम का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द पुलिस द्वारा प्रभावी प्लान तैयार किया जाएग जिला प्रशासन व पालिका के साथ संयुक्त टीमे...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

राष्ट्रीय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नही पहुंचाता है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो अब कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। ये रिपोर्ट लेकर हम जल्द ह...
सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

राष्ट्रीय
अलीगढ़, सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आए हैं।  दोपहर में वे हेलीकाप्‍टर से लोधा के मूसेपुर में पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मंच की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को दिए बेहतर तैयारियों के निर्देश  सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है। सीएम ने बनाया रिकार्ड, एक महीने में चौथा दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे। इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला क...
उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत तकरीबन 10 साल पुरानी बताई जा रही है। वहीं, हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।' सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में...