प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून दौरे पर, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए हुए रवाना
प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट से पार्टी में हलचल होने लगी है। माना जा रहा कि बदली परिस्थितियों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी बदलाव कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट का चयन होना है तो महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी की जानी हैं।
इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के शनिवार के देहरादून दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अलग से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि वह इन विषयों पर बातचीत कर केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
पार्टी संगठन में कुछ पदों पर होनी हैं नई नियुक्तियां
विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा औ...








