Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा

देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, गणेश चतुर्थी की आज से शुरुआत हो चुकी है। देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष इस पर्व की धूम होती है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते राज्य में मंदिरों को बंद किया हुआ है। जिसरे बाद भक्तों ने इसका विरोध भी किया है। उनका कहना है कि राज्य में 'पब और बार' खुल सकते हैं तो मंदिरों को फिर से खोलने में क्या दिक्कत है? नागपुर में गणेश टेकड़ी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई और विरोध तेज हुआ। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने आज गणेश चतुर्थी पर अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ पर्व मनाया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हुए हैं कि कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए देश में किस तरह गणेश चतुर्थी मनाई गई। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर परेल के लाल बाग इलाके में पुजारी और आयोजकों ने 'मुंबई चा राजा...
रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
रुड़की। रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इससे पहले कई स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं ने स्वागत किया। सीएम नेहरू स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रुड़की के सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आइसीयू वार्ड का भी उद्घाटन किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री केवल आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करके ही वापस लौट गए। मुख्यमंत्री के आइसीयू वार्ड का उद्घाटन और निरीक्षण नहीं करने पर अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आइसीयू का उद्घाटन नहीं करने से उनमें मायूसी है। शहर में लगा जाम शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे। इस दौरान शहर में हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक...
जेपी नड्डा ने कहा- हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

जेपी नड्डा ने कहा- हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका की बीच जेपी नड्डा का बयान आया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि अगर तीसरी लहर देश में दस्तक दे भी देती है तो उसके लिए हमने जुलाई में 2 लाख गावों में 4 लाख वालिंटियर्स को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समर्थन करने के लिए प्रशिक्षित किया है। साथ ही मंत्री ने बताया कि 43 दिनों में हमने 6.88 लाख वालिंटियर्स को प्रशिक्षित किया है और बहुत जल्द 8 लाख का आंकड़ा छूने की उम्मीद कर रहे हैं। पीएम मोदी के बर्थडे पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर टीकाकररण के लिए करेंगे कार्य इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अधिक संख्या में टीकाकरण लगाने के लिए लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाने में मदद करेंगे...
भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टू-प्‍लस-टू वार्ता, इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री होंगे शामिल

भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टू-प्‍लस-टू वार्ता, इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच शनिवार से टू-प्‍लस-टू वार्ता होने वाली है। इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस वार्ता में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन शुक्रवार को भारत पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा तीन दिवसीय है। इस वार्ता के केंद्र में दो अहम मुद्दे शामिल हैं। इनमें पहला है दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना और दूसरा है अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालात। हालांकि इसके अलावा भी कुछ मुद्दे दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में शामिल होंगे। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालातों को लेकर जहां भारत चिंतित है वहीं आस्‍ट्रेलिया ने भी इस बारे में एक समान विचार प्रकट किए हैं। दोनों ही देश फिलहाल इंतजार कर वहां के लिए रणनीति बनाने का स...
देश का मौसम लगातार बदल रहा, जम्मू-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

देश का मौसम लगातार बदल रहा, जम्मू-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, देश का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं भारी बारिश तो कहीं पर बाढ़। मानसूनी बारिश के चलते कहीं मौसम सुहाना है तो कहीं पर बिगड़ गया है। प्रत्येक दिन मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। 9-12 सितंबर तक गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि, सुबह से मौसम बना हुआ है। एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह-सुबह उत्तर भारत में स्थित चंडीगढ़ में बारिश दर्ज की गई है। तो आइए जानते हैं कि आपके राज्य का मौसम का ताजा हाल क्या है। पश्चिम मध्य प्रदेश में बना हुआ एक चक्रवाती सर्कुलेशन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक चक्रवाती सर्कुलेशन पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है। अगले 3 दिनों के दौरान इसी क्षेत्र में इसके बने रहने की संभावना है। इसके लिए ...
अब सौरव गांगुली की जिंदगी को पर्दे पर उतारने की तैयारी, दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक का हुआ एलान

अब सौरव गांगुली की जिंदगी को पर्दे पर उतारने की तैयारी, दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक का हुआ एलान

खेल
नई दिल्ली,  बॉलीवुड फिल्में में बायोपिक बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक कई दिग्गजों की बायोपिक को बनाकर रिलीज किया जा चुका है। अब इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड खिलाड़ी सौरव गांगुली का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, जल्द ही सौरव गांगुली की कहानी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक लव रंजन ने दी है। लव रंजन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सौरभ गांगुली की बायोपिक की घोषणा कर दी है। गुरूवार को उन्होंने लव रंजन फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि लव रंजन फिल्म्स दादा की बायोपिक को प्रोड्यूस करेगा।' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सौरव गांगुली, जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार ...
धरने पर बैठीं भोजन माता- तहसील में गरजीं भोजनमाता और आशाएं

धरने पर बैठीं भोजन माता- तहसील में गरजीं भोजनमाता और आशाएं

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश:  भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भोजन माता, आशाएं, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों ने महंगाई के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संगठन सदस्यों ने योग नगरी रेलवे स्टेशन से तहसील तक महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में भी महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भोजन माता और आशाओं सहित सहयोगी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलिंडर, भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं। तिलहन और आम आदमी की जरूरत की हर सामग्री की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वैश्वि...
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिन्दी के विख्यात लेखक तथा नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी प्रांगण में भारतेन्दु हरिश्चंद्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में आज भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर होता है कि कोई व्यक्ति सिर्फ एक पक्ष को लेकर चल पाता है। सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो, यह कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु जी हर क्षेत्र में पूर्ण पारंगत होने के साथ ही राष्ट्र के लिए समर्पित थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जिस बोली को हम बोल रहे हैं, उसमें विदेशी आक्रांताओं और अन्य के का...
डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव जारी, कालेज परिसर में पुलिस तैनात

डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव जारी, कालेज परिसर में पुलिस तैनात

उत्तराखण्ड
देहरादून: डीएवी पीजी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और बागी गुट के बीच टकराव थम नहीं रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों के कार्यकर्त्‍ताओं में झड़प होते-होते बची। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज की। गनीमत रही कि पुलिस और पीएसी की मौजूदगी की वजह से नौबत मारपीट तक नहीं पहुंची। दोपहर करीब एक बजे तनाव ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस को बागी गुट के कार्यकत्र्ताओं को कालेज परिसर से बाहर करना पड़ा। डीएवी में एबीवीपी और उसके बागी गुट के कार्यकर्त्‍ताओं के बीच एक सप्ताह से टकराव चल रहा है। दोनों पक्षों में चार बार मारपीट हो चुकी है, जिसमें छह कार्यकत्र्ता घायल भी हुए। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कालेज खुला, दोनों पक्षों के कार्यकत्र्ता परिसर में जमा होने लगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुस्तकालय भवन के आगे एबीवीपी के दयाल बि...
रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

राष्ट्रीय
अयोध्या, रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्यवन और दीपोत्सव की तैयारी उनके रामनगरी आने का संकेत देती हैं। ऐसा हुआ तो दोबारा अयोध्या आकर प्रधानमंत्री एक नया इतिहास रचेंगे। राम की पैड़ी के पुनरुद्धार सहित अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है। बाहुबली और लगान फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर चंद्रकांत देसाई से दीपोत्सव का सेट तैयार कराने की वार्ता चल रही है। पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास से ...