मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया। प्रदेश में वर्ष 2018 से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक वर्ष सितंबर में मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में आज 529 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है। राज्यपाल जी के पास पोषण मिशन क्षेत्र में कार्य करने का एक लंबा अनुभव है। उन्होंने वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों में पोषण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयोग किए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी आए हैं। राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मैं प्रदेश की ओर से ...








