Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

अगले महीने बिहार आएंगे राष्ट्रपति कोविन्द, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

अगले महीने बिहार आएंगे राष्ट्रपति कोविन्द, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अक्टूबर में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इश बात की जानकारी शुक्रवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी। प्रधानमंत्री से मुलाकाaत के बाद कल संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, 'राष्ट्रपति ने अगले महीने बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है। समारोह की सही तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, समारोह दशहरे के आसपास होगा।' उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। हालांकि, समारोह में उनकी उपस्थिति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सिन्हा ने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हा बोले, 'राष्ट्रपति के अभिभाषण में बिहार विधानसभा के पूर्व के साथ-साथ वर्तमान सदस्य भी शामिल ...
भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्त्ताओं में सीएम के कार्यक्रम से ठीक पहले जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली

भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्त्ताओं में सीएम के कार्यक्रम से ठीक पहले जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली

उत्तराखण्ड
देहरादून। रायपुर डिग्री कॉलेज में नए भवन की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने ही दल के कार्यकर्त्ताओं पर बरस पड़े। अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्त्ताओं में सीएम के कार्यक्रम से ठीक पहले जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। दरअसल, देहरादून के रायपुर में डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से चंद मिनट पहले रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने ही कार्यकर्त्ताओं पर भड़ास निकालते हुए नजर आए। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के सामने काऊ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कार्यक्रम को छोड़ने तक की धमकी दे दी। भाजपा विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को औकात में रहने तक की धमकी देने लगे। विधायक जिस कार्यकर्त्ता से उलझे वह जिला पंचायत के सदस्य हैं और पार्टी में 15 से 20 सालों...
मुख्‍यमंत्री योगी ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई गई उपलब्‍ध

मुख्‍यमंत्री योगी ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई गई उपलब्‍ध

राष्ट्रीय
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। आगामी 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहना होगा। बाढ़ में घर गिरने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। फसलों के नुकसान के लिए सर्वेक्षण भी होगा। कोई भी पीड़ित अपने काे निराश्रित महसूस न करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र के कालीनगर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई...
जाखन नदी के ऊपर तैयार किए वैकल्पिक मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

जाखन नदी के ऊपर तैयार किए वैकल्पिक मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। रानी पोखरी में एक सप्ताह पूर्व जाखन नदी पर बना पुल टूट जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नदी के ऊपर वैकल्पिक मार्ग का आधार तैयार कर लिया है। अधूरे वैकल्पिक मार्ग से दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस मार्ग से चार पहिया वाहन केवल विभागीय चल रहे है जो निर्माण संबधी काम से जुड़ हैं। अन्य चार पहिया वाहन का संचालन बंद किया हुआ है। जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नदी के ऊपर सीमित क्षेत्र में पाइप डालकर पानी की निकासी सुनिश्चित कर दी है। इसके ऊपर आधार तैयार कर लिया गया है। विभाग की ओर से रानीपोखरी की दिशा में टूटे पुल के हिस्से पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल से वैकल्पिक मार्ग निकाला गया है। करीब 300 मीटर क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग का आधार तैयार कर लिया है। वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई 600 मीटर निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जो बाइडन से कर सकते हैं मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जो बाइडन से कर सकते हैं मुलाकात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान उनके अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिलने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एएनआइ को सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिर पीएम मोदी 23-24 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आखिरी बार 2019 में अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में एक विशाल प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित किया था। जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन के बाद, पीएम मोदी वार्षिक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयार्क जाएंगे। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और इसकी एक महीने की अध्यक्षता अभी समाप्त हुई है। तालिबान क...
गृह मंत्री ने कहा- अगर कानून व्यवस्था ठीक नहीं तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता

गृह मंत्री ने कहा- अगर कानून व्यवस्था ठीक नहीं तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में 'पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो' के 51वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को सम्मानित किया। मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में नियुक्त किया है। शाह ने कहा कि अजादी के पहले से लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव रहा है और बिना कानून व्यवस्था के यह सफल नहीं हो सकता है। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव है। अगर कोई कहता है कि लोकतंत्र 15 अगस्त 1947 के बाद या 1950 में संविधान अपनाने के बाद ही आया, तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि पहले भी गांवों में 'पंच परमेश्वर' हुआ करते थे। हजारों साल पहले द्वारका में यादवों का गणतंत्र था। बिहार में गणतंत्र भी था,...
तालिबान बोला- कश्मीर में मुसलमानों के अधिकार के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार

तालिबान बोला- कश्मीर में मुसलमानों के अधिकार के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार

उत्तराखण्ड
काबुल,  तालिबान शासन ने अफगानिस्तान को भारत-विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की भारत की चिंता को आखिरकार सही साबित कर दिया है। खूंखार आतंकी संगठन ने सरकार गठन से पहले ही कहा कि उसे कश्मीर में मुसलमानों के अधिकार के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। उसने पूरे विश्व के मुसलमानों के मुद्दों को उठाने की बात कही है। उसने खुलेआम चीन को अपना मुख्य साझीदार बताते हुए कहा कि बीजिंग विश्व के बाजार में प्रवेश करने के लिए उसका टिकट बनेगा। साथ ही सिल्क रोड की भी खुलकर हिमायत की है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार को कहा है कि उनके संगठन को कश्मीर सहित कहीं भी मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। जबकि बीबीसी उर्दू के साथ जूम इंटरव्यू में शाहीन ने यह भी कहा कि तालिबान की किसी देश के खिलाफ हथियार उठाने की नीति नहीं है। ...
एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत महासचिव विकास बहुगुणा ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की

एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत महासचिव विकास बहुगुणा ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की

उत्तराखण्ड
नैनीताल,  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए फिर सक्रिय हो गई है। एशोसिएशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री दरबार में फिर से दस्तक दी। गुरुवार शाम को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा ने देहरादून में पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की, फिर सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव एसएस संधू ने दोनों पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महासचिव विकास ने बताया कि मुख्य सचिव के साथ बैठक में अत्याधुनिक बार भवन के लिए दो करोड़ रुपये जल्द जारी करने पर सहमति बन गई है। उन्होंने मुख्य सचिव को बार भवन की कमी की वजह से अधिवक्ताओं हो रही दिक्कतों को लेकर जानकारी दी। अत्याधुनिक बार भवन में लाइब्रेरी, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग रूम बनवाने, हाईटेक शौचालय, हाईकोर्ट के अनुरूप सुविधाएं होंगी। महासचिव के अनुसार हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण जारी है। एसोसि...
हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा-  उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने में करेंगी मदद

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा- उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने में करेंगी मदद

उत्तराखण्ड
हरिद्वार। उत्तराखंड में महिला हाकी को बढ़ावा देने को लेकर भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने हाकी इंडिया और सरकार से सहयोग की अपील की है। वंदना ने बताया कि हरिद्वार में एस्ट्रो टर्फ बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद वह महिला हाकी खिलाड़ि‍यों को निखारने का काम करेंगी। टोक्यो ओलिंपिक में हैट्रिक लगाकर लौटी वंदना कटारिया ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़कर हाकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया। उस वक्त उत्तराखंड में हाकी के लिए न तो ढंग का मैदान था और न ही कोई कोच। स्टेडियम और स्पोट्र्स कालेज की बात तो दूर की कौड़ी थी। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि अपने स्तर से संसाधन खुद जुटा सकें। परिस्थिति ऐसी थी कि वो दो बहनें एक ही हाकी स्टिक से प्रैक्टिस किया करती थीं। बावजूद इसके उन्होंने तंगहाली म...
भाजपा आज श्रीनगर गढ़वाल से जन आशीर्वाद रैली की शुरूआत कर रही, इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

भाजपा आज श्रीनगर गढ़वाल से जन आशीर्वाद रैली की शुरूआत कर रही, इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

उत्तराखण्ड
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को यहां रामलीला मैदान में होने वाली जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं। जीवीके हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया गया। कोटेश्वर डैम के पास से एक जुलूस के साथ वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। मेडिकल कालेज गेट पर प्राचार्य डा चंद्रमोहन रावत के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों और फेकल्टी ने सीएम का अभिनंदन किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, वन मंत्री डा हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रैली में शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री श्रीनगर राजकीय मेडिकल कालेज में समीक्षा बैठक भी लेंगे, वहीं श्रीनगर गढ़वाल के विकास के लिए भी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधा श्रीनगर मेडिकल कालेज पहुंचकर समीक्...