गोंडा-बहराइच मार्ग पर संत आशाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला किशोरी का शव
करीब नौ वर्ष से राजस्थान की जोधपुर की जेल में बंद आध्यात्मिक गुरु आशाराम बापू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोंडा में शुक्रवार को आशाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। युवती चार दिन से लापता थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है।
गोंडा में पांच अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में संत आशाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है। किशोरी की बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी। इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी।
युवती का शव मिलने की जानकारी होने पर डीएम डा.उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना ...








