Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

भारत-चीन सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख में जल्द बहाल होगी शांति व्यवस्था

भारत-चीन सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख में जल्द बहाल होगी शांति व्यवस्था

राष्ट्रीय
-विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता जारी है। बातचीत सार्थक रूप में हो रही है। तनाव वाले स्थानों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में क्षेत्र में जल जल्द शांति व्यवस्था कायम होगी। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत चीन के बीच जारी तनाव के मुद्दों की निपटा कर बहुत जल्द सीना पर शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच सार्थक सैन्य वार्ताओं का दौर जारी है। तनाव वाले स्थानों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्ष बचे हुए मुद्दों पर तेजी से काम कर हैं। अब तक बनी सहमतियों पर काम जारी है। भविष्य में शांति बहाली के लिए बातचीत का दौर जारी रखा जाएगा। बागची ने कहा कि मंत्रालय को आगे जो भी सूचना मिलेगी, उसे जनता से साझा क...
कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के मौन पालकों को किया सम्मानित

कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के मौन पालकों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय
-उत्तराखंड में जैविक खेती ने कृषकों की आर्थिकी को मजबूत किया है। मौन पालन जैसे व्यवसाय भी स्वरोजगार का बेहतरीन जरिया साबित हो रहे हैं। इस सबके बावजूद किसान और उपभोक्ता के बीच से बिचौलियों को समाप्त करना होगा। यह बात कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने मौन पालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में जैविक खेती ने कृषकों की आर्थिकी को मजबूत किया है। मौन पालन जैसे व्यवसाय भी स्वरोजगार का बेहतरीन जरिया साबित हो रहे हैं।  प्रदेश सरकार कृषि-उद्यानिकी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने मौन पालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर यह बात कही। उन्होंने प्रगतिशील मौन पालकों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी तारीफ भी ...
आयुष्मान कार्ड बनाने व उपयोग की प्रक्रिया होगी सरल: धन सिंह

आयुष्मान कार्ड बनाने व उपयोग की प्रक्रिया होगी सरल: धन सिंह

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने व उसके उपयोग की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से दो महीने में 30 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। 104 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कई स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने के लिए 3232 हेल्थ कर्मियों को टैबलेट भी दिए जा रहे हैं ताकि जनता को लाभ मिल सके। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आयुष्मान कार्ड बनाने व उसके उपयोग की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिए है। दो महीने के अंदर राज्य के 70 लाख लोगों को यह सुविधा दे दी जायेगी। 104 हेल्पलाइन नम्बर का विस्तार कर वरिष्ठ नागरिकों सहित आम जरूरतमंद को सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी...
हरिद्वार निवासी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार निवासी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हरिद्वार निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) के घर पर हमला किया गया। सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से हार गई थी। हार के बाद वंदना के परिवारवालों को जातिसूचक गालियां दी गईं। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मामला दर्ज किया गया, इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने भी मामले में सख्त रुख अपनाया है। पांडे ने हरिद्वार ने डीएम व एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वंदना के घर पर हुए हमले से समझा जा सकता है कि कोई खिलाड़ी जब दूर देश में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हो और उसके परिवारवालों के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो वह कितने दबाव में खेलता होगा। इसके बाद भी कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में वंदना कटारिया ने ब्रिटे...
टोकियो ओलंपिक: हारकर भी देश का दिल जीत गई भारत की महिला हॉकी टीम

टोकियो ओलंपिक: हारकर भी देश का दिल जीत गई भारत की महिला हॉकी टीम

खेल
-टोकियो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया। ब्रिटेन ने पहला गोल कर बढ़त बनाई तो जवाबी हमले में भारत की लड़कियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए गोल कर बढ़त ली। हालांकि, ग्रेट ब्रिटेन ने मैच को 4-3 से जीत लिया। लेकिन भारतीय लड़कियों ने दमदार खेल खेला। वह मैच भले ही कर गई। लेकिन, उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया। भारत की बेटियों ने तोक्यो ओलिंपिक में आपने जिस तरह से खेल दिखाया आप निश्चित रूप से चैंपियन हैं। आपके लिए ये हार नहीं बल्कि जीत है। जीत उस धारणा के खिलाफ जो लोगों के मन में थी। आपने इस ओलिंपिक में जो यादगार सफर तय किया है लोगों ने तो इस बारे में बिल्कुल भी सोचा नहीं होगा। बेहद मजबूत मानी जानी वाली ऑस्ट्रेलिया पर जिस तरह आप लोगों ने जीत हासिल की उससे आप लोगों ने यह दिखा दिया कि जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी टीम को हराया जा सकता है। ल...
हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के पिता नहीं रहे, वंदना ने गोल्ड लाने का किया था वादा

हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के पिता नहीं रहे, वंदना ने गोल्ड लाने का किया था वादा

उत्तरप्रदेश, खेल
ओलिंपिक में महिला हॉकी के कांस्य पदक के लिए मुकाबले में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। टीम मैच हार गई लेकिन, वंदना कटारिया ने भी एक गोल दागा। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित घर में हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के भाई लखन कटारिया बहन के संघर्ष और पिता को याद कर फफक पड़े। तोक्यो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम का हिस्सा वंदना के भाई ने कहा कि बहन ने पिता से गोल्ड मेडल लाने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। अब पिता हमारे बीच नहीं हैं। बहन ने काफी संघर्ष किया है। उसने पापा के अंतिम दर्शन तक नहीं किए।...
वरिष्ठ कवि पागल फकीरा की एक ग़ज़ल… जीवन तो है खेल तमाशा, चालाकी नादानी है…

वरिष्ठ कवि पागल फकीरा की एक ग़ज़ल… जीवन तो है खेल तमाशा, चालाकी नादानी है…

राष्ट्रीय
पागल फकीरा भावनगर, गुजरात --------------------------------- ग़ज़ल जीवन तो है खेल तमाशा, चालाकी नादानी है, तब तक ज़िंदा रहते हैं, हम जब तक कि हैरानी है। आग, हवा, मिट्टी, पानी मिल कर रहते है कैसे ये, देख के ख़ुद को हैरां हूँ मैं, जैसे ख़्वाब कहानी है। मंज़र को आख़िर क्यूँ कर मैं, पहरों तकता रहता हूँ, ऊपर ठहरी चट्टानें है, राह में बहता पानी है। मुझको एक बीमारी है, तंद्रा में चलते रहने की, रातों में भी कब रुकता है, मुझ में जो सैलानी है। कल तक जिसने दुत्कारा, कह कह पागल पागल मुझको, दोस्त वही दुनिया तो अब फ़क़ीरा की दीवानी है।...
वरिष्ठ कवि जीके पिपिल की एक ग़ज़ल.. वही जिन्दगी वही जिन्दगी के समझौते हैं…

वरिष्ठ कवि जीके पिपिल की एक ग़ज़ल.. वही जिन्दगी वही जिन्दगी के समझौते हैं…

राष्ट्रीय
जीके पिपिल देहरादून, उत्तराखंड -------------------------------- गज़ल --------------------- वही जिन्दगी वही जिन्दगी के समझौते हैं कभी करे जाते हैं कभी खुदबखुद होते हैं। हम सभी क़िरदार हैं जिन्दगी के नाटक में जो उजाले में हँसते हैं तो अँधेरे में रोते हैं। खिलाड़ी तो कोई और है हम तो मोहरे हैं जो बिसात की चादर पे हार जीत ढोते हैं। समन्दर की छोटी बड़ी हर लहर की तरह हम साँसों की डोर में सुख-दुख पिरोते हैं। नसीब मुक़द्दर ये मन बहलाने की बातें हैं हम काटते वही हैं जो भी कर्मो में बोते हैं। ज़िंदगी का अंत जब किसी को पता नहीं फिर क्यों हम भविष्य के सपने सँजोते हैं। किनारों पर तलाशने से कुछ नहीं मिलेगा मोती उन्हें मिले हैं जो लगाते गहरे गोते हैं। कोई कितने भी हष्टपुष्ट और बलशाली हैं मौत के आगे तो हम चने के दाने थोते हैं।...
गोल्ड का सपना टूटा, ओलंपिक में रवि दहिया ने जीता सिल्वर

गोल्ड का सपना टूटा, ओलंपिक में रवि दहिया ने जीता सिल्वर

खेल, राष्ट्रीय
-भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया है। गुरुवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि दहिया को दूसरी वरीय रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से मात दी। फाइनल में हार के साथ ही रवि का ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। रवि दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।र रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव से फाइनल में हार गए। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया है। गुरुवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि दहिया को दूसरी वरीय रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से मात दी। फाइनल में हार के साथ ही रवि का ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया। गौरतलब है कि ओलंपिक में सिर्फ अभिनव बिंद्रा ही व्यक्तिगत स्पर्धा में अब तक भारत के लिए गोल्ड जीत पाए हैं। अ...
जम्मू-कश्मीर व कर्नाटक में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर व कर्नाटक में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में आईएसआईएस के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा आगे बढ़ा रहे थे। इन लोगों पर आतंकी फंडिंग का भी आरोप है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कश्मीर में तीन और बंगलूरू व मंगलूरू के एक-एक ठिकानों में छापा मारा। जांच एजेंसी ने श्रीनगर से ओबैद हामिद, बंदीपुरा से मुजम्मिल हसन भट, मंगलूरू से अम्मार अब्दुल रहमान और बंगलूरू से शंकर वेंकटेश पेरूमल को गिरफ्तार किया। एनआईए केरल के मोहम्मद अमीन के नेतृत्व में चल रही आतंकी गतिविधियों की जांच कर रही है। उसके तीन साथियों अमीन और उसके सहयोगियों मुशाब अनवर और रहीस राशिद को मार्च में गिरफ्तार किया था। यह समूह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा च जिहादी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। एनआईए ने 5 मार्च 2021 सात नाम...