Monday, February 23News That Matters

Author: ucnnews

चार अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
-चार अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में भरी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बड़े क्षेत् में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि एक अगस्त को पंजाब, दो अगस्त को हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की...
मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजम भाजपा में शामिल

मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजम भाजपा में शामिल

राजनीतिक, राष्ट्रीय
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एमपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कोंथौजम ने कहा कि अगले साल मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं, मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद गोविंददास कोंथौजम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। गोविंददास कोंथौजम ने पिछले महीने मणिपुर विधायक के साथ-साथ एमपीसीसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, इंफाल में कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र देते हुए कोंथौजम ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के कारण यह कदम उठाया है। आज यानी रविवार सुबह भारतीय ज...
बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बारिश के चलते लक्ष्मण चौक क्षेत्र में शिवाजी मार्ग पर एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय घर के जनदर कोई नहीं था, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लक्ष्मण  चौक चौकी पुलिस ने बताया कि शिवाजी मार्ग पर मकान गिरने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान सुरेश चंद्र का था। मकान में सुरेश चंद, उसकी पत्नी राधा व बेटा सुमित रहते हैं। छत गिरते समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।...
आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

राजनीतिक, राष्ट्रीय
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के इस दावे के बाद जहां विपक्षी पार्टियों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कई बड़े नेताओं के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जेपी नड्डा से हुई बाबुल सुप्रियो की मुलाकात के बाद ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि वे दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे ह...

धामी का बड़ा फेरबदल: राधा रतूड़ी को उच्च शिक्षा भी मिला तो जावलकर की संस्कृति विभाग से छुट्टी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी राधा रतूड़ी को जहां उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, सचिव दिलीप जावलकर से धर्मस्व व संस्कृति विभाग हटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि जावलकर ने संस्कृति विभाग में जबरन/बेवजह महानिदेशक की नियुक्ति कर दी थी। वहीं, जावलकर पर संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने शोषण के आरोप भी लगाए थे। शनिवार देर रात जारी तबादले की सूची में 34 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके बाद जल्द ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे। शासन के अधिकारियों के साथ ही जिला स्तर पर भी आईएएस की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...

युवा कवि धर्मेंद्र उनियाल ‘धर्मी’ की गढ़वाली कविता… यू कोराना कू काल छ

राष्ट्रीय
धर्मेंद्र उनियाल 'धर्मी' चीफ़ फार्मासिस्ट, अल्मोड़ा ------------------------------------- यू कोराना कू काल छ, फूटियूं सबूकू कपाल छ। कैकी ह्वईं मुखडी सफेद, कैकी पट कैक लाल छ। १ यू कोराना कू काल छ, फूटियूं सबूकू कपाल छ। होटल वाला भूखा मरना, गौं मा मजूरी ध्याड़ी करना। कैमा नी छ आटू न चौंल, कैमा भुज्जी न दाल छ।२ यू कोराना कू काल छ। कुछ मरयन अस्पतालू मा, कुछ सरकारी फेर जालू मा भैर त सब भलू बतौणा पर भीतर बुरू हाल छ।३ यू कोराना कू काल छ। काम धंधा चौपट ह्वैग्यन, लक्ष्मण रेखा चौखट ह्वैग्यन जनू पिछल्यू साल गुजरी, यू भी त वनी साल छ।४ यू कोराना कू काल छ। मंहगाई की रेल निकली, हमारू तुम्हारु तैल निकली। अर्थव्यवस्था डूबी गै पर, मंहगाई त मा उछाल छ।५ यू कोराना कू काल छ। स्कूलू मा लग्यां ताला, काई सेंवालू मोटा जाला फीस त हम तैं देण पड़ी। यू ऑनलाइन क...

नीरज नैथानी… जब गालियां देते-देते दोनों पक्ष थक जाते तो अघोषित युद्ध विराम हो जाता

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड -------------------------------------------- पर्वतीय गांवों में सुनहरी लड़ाई साथियों पिछली बार मैंने बताया था कि पहाड़ी खेतों में ओडु कई बार लड़ाई-झगड़े की जड़ हुआ करते थे। हांलाकि, ओडु के अलावा भी तमाम सारी वजहें थीं झगड़ो की। वैसे देखा जाय तो पहाड़ी व मैदानी गांव‌ के लड़ाई-झगड़ों में बुनियादी फर्क है। जहां मैदान के कतिपय गांवों में रुतबा व रुवाब जमाने के लिए या अपनी दबंगई स्थापित करने के लिए लाठी-गोलियां चल जाना आम बात है वहीं, अधिकाशंत: पहाड़ी गावों में केवल जुबानी लड़ाई से ही भड़ास निकाल लिये जाने का रिवाज है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि पहाड़ी खेत आकार व क्षेत्रफल में बहुत छोटे होते हैं। इनमें खेती करना अत्यंत श्रम साध्य होता है। जितनी मेहनत की जाती है उस अनुपात में उत्पादन भी कतई नहीं होता है। ऊपर से तुर्रा ये कि पड़ोसी के डगंर उजाड़ खा जाएं त...
तो हमारा घर भी बन सकता है शिवालय

तो हमारा घर भी बन सकता है शिवालय

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास शिव तत्व पवित्र श्रावण मास में शिवार्चन करते-करते एक सूत्र और सीखने योग्य है। भगवान् शिव की गृहस्थी को ध्यान से देखना कि कितने विरोधाभासी लोग भी बड़ी शांति से इस परिवार में रह रहे हैं। माँ पार्वती का वाहन शेर है और शिवजी का नंदी है। शेर का भोजन है वृषभ, लेकिन यहाँ कोई वैर नहीं है। कार्तिकेय का वाहन मोर है और शिवजी के गले में सर्प हैं। मोर और सर्प की लड़ाई भी जगजाहिर है लेकिन, यहाँ ये साथ ही रहते हैं। गणेश जी का वाहन चूहा है और चूहा सर्प का भोजन है। इस परिवार में सब शांति और सदभाव, निर्वैर बिना कलह के जीवन जीते हैं। देश काल, अलग जन्म, अलग जीवन, अलग विचार, अलग उद्देश्य होने के कारण सम्भव है आपकी घर में किसी से न बनें। मतभेद हो जाएँ कोई बात नहीं मनभेद नहीं होना चाहिए। सबकी स्वतंत्र चेतना का सम्मान करते हुए सबको आदर देवें तो हमारा घर भी शिवालय बन सकता है।...
बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुसा, बाउंड्री वॉल टूटी

बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुसा, बाउंड्री वॉल टूटी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। रायपुर क्षेत्र सरस्वती विहार इलाके में बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों की बाउंड्री वॉल भी टूट गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन न होने के कारण आंचल देरी, रायपुर रोड, आजाद कॉलोनी आदि का बरसात का सारा पानी सरस्वती विहार इलाके में आ जाता है। लोग लंबे समय (2018) से सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सीवर लाइन न होने के कारण बीते दिनों भारी बारिश से पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीवर लाइन न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना कर पद रहा है। यदि उनकी मांग नहीं मांगी गई तो लोग आंदोलन को मजबूर होंगे।...
उत्तराखंड में सरकारी व पब्लिक स्कूल 2 अगस्त से ही खुलेंगे, एसओपी जारी

उत्तराखंड में सरकारी व पब्लिक स्कूल 2 अगस्त से ही खुलेंगे, एसओपी जारी

उत्तराखण्ड
-कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए लम्बे समय से विद्यालय बंद थे। अब कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है। इसलिए उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद शासन ने आज ही इस संबंध में एसओपी भी जारी कर दी है। राज्य सा सभी सरकारी, अशासकीय व पब्लिक स्कूल 2 अगस्त से खुल जाएंगे। सभी बोर्डिंग/डे-बोर्डिंग विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की सहमति के बाद ही बुलाया जाएगा। विद्यालय खुलने के तीन दिन के अंदर विद्यालय प्रबंधन इसकी सहमति प्राप्त कर लेंगे। विद्यालय में भौतिक रूप में उपस्थित होने के लिए किसी भी छात्र-छात्रा को बाध्य न नहीं किया जाएगा। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में सभी सरकारी, अशसकिय व पब्लिक स्कूल दो अगस्त से खुल जाएंगे। इस संबंध में शासन ने आज एसओपी भी जारी कर दी है। दो अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं ही स्कूल जा...