Sunday, February 22News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में आज मिले 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक की मौत

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341486 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है। आज 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, 47 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341486 हो गया है। नैनीताल में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 12 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 604 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7357 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 02, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 01, चमोली में 02, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 05, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 0...
तकनीकी विश्वविद्यालय बोक्सा जनजाति के विकास में बनेगा सहयोगी

तकनीकी विश्वविद्यालय बोक्सा जनजाति के विकास में बनेगा सहयोगी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय बोक्सा जनजाति के विकास में सहयोगी बनेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आज एमओयू पर हस्ताक्षर किये किए हैं। शीशमबाड़ा गांव में बोक्सा जनजातीय किसान इंटर कालेज के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र (Community Learning Center, CLC) खोला जाएगा। इस पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय और कालेज प्रबंधक सहमति व्यक्त की। सहमति पत्र पर आज हस्ताक्षर भी हो गए हैं। इस CLC के माध्यम से गांव में कुटीर व ग्रामोद्योग के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यावरणविद सुन्दर लाल बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण किया गया...

उत्तराखंड में एक सप्ताह के लिए और बढ़ा कोविड कर्फ्यू, दुकानें रात 9 बजे तक खुलेंगी

उत्तराखण्ड, हेल्थ
शब्द रस्थ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में एक सप्ताह के लिए और कोविड कर्फ्यू को बढ़ा है यानी अब कोविड कर्फ्यू 27 तक रहेगा। कर्फ्यू बड़ी छूट के साथ बढ़ाया गया। अब उत्तराखंड के निवासियों को एक-दूसरे जिले में जाने के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने वालों के लिए अब भी आरटीपीसीआर जरूरी होगा। वहीं, दुकान खोलने का समय सुबह 8 से रात 9 बजे तक कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए सरकार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कदम उठा रही है। सरकार ने 27 जुलाई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बार सिनेमाघरों, जल क्रीड़ा समेत कई अन्य कार्यों में 50 फीसद के साथ संचालन की छूट दी गई है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के फैसले के बाद कर्फ्यू की गाइड लाइन में भी...
युवा मोर्चा ने ली नदी किनारे बसे लोगों की सुध, बारिश से बढ़ी परेशानी

युवा मोर्चा ने ली नदी किनारे बसे लोगों की सुध, बारिश से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा करणपुर मंडल के अध्यक्ष आदित्य नैयर के साथ युवा मोर्चा के अन्य साथियों ने तीन दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण बिंदाल किनारे मलिन बस्ती में रह रहे लोगों की परेशानी व नुकसान को देखते हुए पीड़ित परिवारों से वार्ता की। उन्होंने बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। आदित्य नय्यर ने बताया कि बस्ती में पुस्ट की दीवार को ऊंचा करने की जरूरत है ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों को जलभराव से बचाया जा सकेगा। इस कार्य के लिए राजपुर विधायक खजान दास से अनुरोध किया जाएगा। बरसात के दौरान लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने की कोशिश तत्काल की जाएगी।आदित्य नैयर ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए विधायक से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई के लिए विश्वास दिलाया। सामाजिक कार...
सीमा जौनसारी बनी माध्यमिक शिक्षा निदेशक, आशारानी गई एससीईआरटी

सीमा जौनसारी बनी माध्यमिक शिक्षा निदेशक, आशारानी गई एससीईआरटी

उत्तराखण्ड
-शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गता है। जबकि, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को सीमेट भेजा गया है। वहीं,देहरादून की मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली को एससीईआरटी भेजा गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गया हैं। सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया। जौनसारी अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक थी। जबकि, माध्यमिक शिक्षा निदेशक के साथ प्राथमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आरके कुंवर की अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया है। वहीं, देहरादून की मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली को संयुक्त निदेशक बनाकर एससीईआरटी भेज दिया गया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राम कृष्ण उनियाल को प...
सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कल होगा जारी

सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कल होगा जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर सकता है. सीबीएसई परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2021 संभवतः 20 जुलाई (कल) तक घोषित किया जाएगा। जबकि, 12वीं का परिणाम जुलाई के अंत तक जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं. पिछले वर्षों में देखा गया है कि परिणाम जारी होने वाले दिन भारी ट्रैफ़िक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होती है, क्योंकि लाखों छात्र एक साथ परिणामों की जांच करेंगे। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई को और 12वीं का रिजल्ट 23 जुलाई को घोषित करेगा. तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया गया था। पिछल...

वैक्सीन लगवा कर 40 करोड़ से ज्यादा लोग बन गए ‘बाहुबली’: मोदी

राष्ट्रीय
मानसून सत्र: पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सोमवार सुबह संसद पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। मोदी ने कहा कि आप भी वैक्सीन लगवा कर बाहुबली बनें। कहा कि कोरोना काल में सदन सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो। सभी माननीय तीखे से तीखे सवाल पूछें ताकि जनता को उसके सवालों का जवाब मिल सके। साथ ही अपील की कि धारदा...
तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हाउस अरेस्ट, पद के लिए 50 करोड़ रुपये देने का आरोप

तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हाउस अरेस्ट, पद के लिए 50 करोड़ रुपये देने का आरोप

राजनीतिक, राष्ट्रीय
रेवंत रेड्डी पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशिक रेड्डी ने  रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया था  तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें आज अपने आवास में नजरबंद कर दिया। उनके दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन उनके घर के बाहर सुबह 3 बजे से पुलिस तैनात कर दी गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि रेड्डी कोकापेटा जाने की योजना बना रहे थे, उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया। पार्टी ने रेड्डी को हिरासत में रखने को लेकर के चंद्रशेखर राव पर मनमानी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंद्रशेखर रा...

चलो, चलें गांव: जून महीने में उत्सव का माहौल हमारे गांव में…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड -------------------------------- चलो, चलें गांव --------! पहली किश्त यूं तो साहब पलायन की मार झेलते हमारे पहाड़ के अधिकांश गांव लगभग खाली होने के कगार पर हैं, फिर भी कुछ हैं कि शहर के खिलाफ तान मारे हुए हैं। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अधिकांश ने यहां से मैदान का रुख किया तो वहीं के होकर रह गये। एक जाकर मैदानी शहर में व्यवस्थित हुआ तो दूसरा भी बेहतरी के लिए कसमसाया। फिर तीसरा क्यों पीछे रहता। इस तरह एक के पीछे एक करके सारे छोड़ते चले गए अपने गांव को। नतीजतन गांव सूने हो गये।अधिकांश मकान खण्डहरों में तब्दील हो गए।जहां चौक में कभी चहल पहल रहती थी अब सन्नाटा पसरा दिखता है। गांव के पानी, पंधेरे, पगडण्डी, चौपालें सब सूनी हो गयीं। खाली घरों के आसपास झाड़ झंकार उगआयी हैं। भुतहे मकान देखकर मन रोने को होता‌ है। गां...
उत्तरकाशी में फटा बादल, तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी में फटा बादल, तीन लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
-उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आए मलबे के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एसडीआरएफ राहत व बचाव कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ों में नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश के बीच उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मांडो में 2 महिला व एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। शवों को जिला अस्पताल में लाया गया है। मांडो गांव में अभी भी चार लोग लापता हैं। भारी बरसात के कारण अचानक भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुस गया। साथ ही गदेरा उफान पर आने से तीन लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए। घायलों को पहुंचाया अस्पताल एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन वि...