Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में होगी तय

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में होगी तय

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत डिमरी पुजारी गाडू घड़ा यात्रा में शामिल होने के लिए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में तय होती है। चमोली जिले में समुद्रतल से 10276 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परंपरानुसार रविवार को डिमरी पुजारी गाड़ू घड़ा लेने के लिए जोशीमठ से पांडुकेश्वर योगध्यान मंदिर पहुंचे। बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि सोमवार को गाडू घड़ा पांडुकेश्वर के योग ध्यान मंदिर में पूजा करने के बाद डिम्मर गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान होगा, जहां पूजा कर रात्रि विश्राम किया जाएगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिनों तक ठहरने के बाद चार फरवरी को डिम्मर गांव से प्र...
हरिद्वार में जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के जगह-जगह पुतले जलाए गए

हरिद्वार में जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के जगह-जगह पुतले जलाए गए

उत्तराखण्ड
हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जहाँ कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर उत्तराखंड में सरकार बनाने का बड़ा दावा कर रही है तो वहीं बीजेपी भी दोबारा सत्ता में वापसी के लिए हाथ-पैर मार रही है। यदि इन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की चुनावी तैयारियों की ही बात की जाए तो जहाँ कांग्रेस के नेताओं के प्रति प्रदेश की जनता का प्यार और विश्वास बढ़ा है, तो वहीं बीजेपी नेताओं को राज्य की जनता को दोबारा लुभाने के लिए ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना पड़ रहा है किंतु फ़िलहाल बीजेपी नेताओं की ये कोशिश असफल होती ही नजर नहीं आ रही है। यदि राज्य के हरिद्वार जनपद की ही बात की जाए तो यहाँ की जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवँ पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के...
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड के दौरे पर, जनता से मांगा समर्थन, व्यापारियों से भी की बात

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड के दौरे पर, जनता से मांगा समर्थन, व्यापारियों से भी की बात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के दिग्गज प्रचार को मैदान में उतर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट  उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे दून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर जनता के बीच पहुंचे और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में साथ मांगा। इसके साथ ही बाजार में व्यापारियों से भी बात की। महानगर दून व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा के नेतृत्व में व्यापारी सचिन पायलट का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद डिस्पेंसरी रोड के समीप महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया। व्यापारियों ने उनके साथ पलटन बाजार से डिस्पेंसरी रोड में प्रचार किया। सचिन पायलट करीब साढ़े 11 बजे घंटाघर पहुंचे। युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ताऔर जिला प्रभारी आरुषि सुंदरि...
दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मालवा में खेला बड़ा दाव

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मालवा में खेला बड़ा दाव

राजनीतिक
पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दो सीटों से चुनाव लड़ाने का दांव खेलकर बड़ी सियासी चाल चली है। दरअसल, इससे  कांग्रेस ने राज्‍य के मालवा क्षेत्र में मजबूूत आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। वैसे चन्‍नी के दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कांग्रे सऔर विरोधी दलों मेंं बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है  मुख्यमंत्री मालवा में आम आदमी पार्टी  के गढ़ में चुनौती देने के लिए भदौड़ गए हैं। वहीं, विरोधियों ने कहा है कि वह हार के डर से भदौड़ भाग गए। चन्नी को जलालाबाद से लड़ाने का था दबाव, फिर आप के गढ़ में चुनौती देने के लिए भदौड़ गए चन्नी दूसरी ओर, यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस में सीएम चन्‍नी को जलालाबाद से चुनाव लड़ाने का दबाव था, लेकिन पार्टी ...
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सिर्फ पिता के लिए करेंगे प्रचार, चुनावी मैदान में हैं रामशरण नौटियाल

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सिर्फ पिता के लिए करेंगे प्रचार, चुनावी मैदान में हैं रामशरण नौटियाल

उत्तराखण्ड
फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने भाजपा के लिए प्रचार से फिलहाल कन्नी काटी है। उनका कहना है कि वह सिर्फ अपने पिता रामशरण नौटियाल के लिए ही व्यक्तिगत तौर पर प्रचार करेंगे। उत्तराखंड में या अन्य सीटों पर भाजपा के प्रचार की अभी कोई तैयारी नहीं है और न ही इस बारे में सोचा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली सूची जारी की। इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह कांग्रेस से मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। टिकट की दौड़ में आगे रहीं मधु, पर इस फार्मूले पर नहीं बैठीं फिट इस सीट पर टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताई जा रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को टिकट देने, भाजपा के फार्मूला लागू होने से रेस से बाहर हो गईं। टिकट के दूसरे प्रबल ...
इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति, PM मोदी ने किया ऐलान

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश
अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय किए जाने के फैसले पर मचे विवाद के बीच पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी ने एलान किया है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा कि ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। 23 जनवरी को लगेगी होलोग्राम प्रतिमा पीएम ने बताया कि जब तक नेताजी की भव्य प्रतिमा का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा। पीएम के एलान पर नेताओं की प्रतिक्रिया... गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ...
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा, 13 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा, 13 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। आलम ये है कि तीन दिन में राज्य में 13 हजार 702 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 24255 तक पहुंच गए हैं। देहरादून जिले की बात करें तो यहां बीते तीन दिन से कोरोना के केस 1600 के पार ही मिल रहे हैं। उत्तराखंड में अब तक 386951 मामले उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ बढ़कर 386951 पहुंच गया है। हालांकि, 347175 संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 7460 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 24255 मामले एक्टिव हैं, जबकि 8061 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। दून में भी बढ़ रहा कोरोना दून में कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा पिछले तीन दिन से 1600 से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार के हेल्थ बुलेटिन में भी कोरोना के 1601 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बुधवार को 1678 व मंगलवार को 1687 नए मामले दर्...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा

देश-विदेश
दिल्ली में शुक्रवार रात 10 से बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लगातार 55 घंटे तक लगने वाला वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल खत्म नहीं होगा। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। हालांकि, निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकेंगे, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मान लिया है। ऐसे में सोमवार से दिल्ली के सरकारी और निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खुलेंगे। फिलहाल आड-इवेन आधार पर ही खुलेंगे बाजार दिल्ली सरकार ने अपने प्रस्ताव में सभी बाजारों को खोलने का भी प्रस्ताव दिया था, लेकिन उपराज्यपाल ने इसकी अनुमति नहीं दी है। कहा गया है कि वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों को खोलने के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए और कोरोना वायरस संक्र...
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पास बने सर्किट हाउस का किया उद्घाटन, सर्किट हाउस लगभग 30 करोड़ की लागत से बना

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पास बने सर्किट हाउस का किया उद्घाटन, सर्किट हाउस लगभग 30 करोड़ की लागत से बना

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। सर्किट हाउस के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत एक श्लोक के साथ की। मोदीने कहा, 'भगवान सोमनाथ की आराधना में हमारे शास्त्रों में कहा कहा है- भक्तिप्रदानाय कृतावतारं, तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये। यानी, भगवान सोमनाथ की कृपा अवतीर्ण होती है, कृपा के भंडार खुल जाते हैं।' पीएम ने कहा कि जिन परिस्थितियों में सोमनाथ मंदिर को तबाह किया गया, और फिर जिन परिस्थितियों में सरदार पटेल जी के प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वो दोनों ही हमारे लिए एक बड़ा संदेश हैं। अलग-अलग राज्यों से, देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों से सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने हर साल करीब करीब 1 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। ये श्रद्धालु जब यहां से वापस जाते ...
बीजेपी में जाने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह से लिया आशीर्वाद

बीजेपी में जाने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह से लिया आशीर्वाद

देश-विदेश
नई दिल्ली में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाली समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा बिष्ट यादव गुरूवार रात लखनऊ पहुंची। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने शुक्रवार को सुबह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लिया। अपर्णा यादव ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट भी किया। भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले अपर्णा बिष्ट यादव गुरुवार रात को नई दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ ...