Tuesday, July 1News That Matters

पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज |

पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज |

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनके देश और दुनिया भर में लाखों फैन से हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एशिया के कई कलाकार हॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड में नजर आ चुके हैं।

हरीश पटेल
हरीश पटेल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया। वह ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हरीश पटेल एटरनल फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म गुंडा, सूरज, बरसात, लोहा जैसी फिल्मों में काम किया।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में कीं। अभिनेता साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म मिस मार्वेल में नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में वालिद का किरदार अदा किया था। मिस मार्वेल से फरहान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कुमैल अली नाजनी
कुमैल अली नाजनी अमेरिकी पाकिस्तानी कलाकार हैं। कुमैल को साल 2021 में मार्वेल स्टूडियो की फिल्म एटरनल में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने किंगो का किरदार अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल, स्टबर, लव बर्ड्स, फर्स्ट फाइट जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।

फवाद खान
फवाद खान पाकिस्तानी कलाकार हैं। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया। हालांकि, दोनों देशों के बीच मतभेद के चलते बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर रोक लग गई थी। फवाद खान ने साल 2022 में फरहान अख्तर के साथ मिस मार्वेल फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *