उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, जवानों को दो साल में दो मुफ्त वर्दी मिलेंगी, उन्हें होमगार्ड स्वयं सेवकों की तरह हर महीने दो सौ रुपये धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा।
कहा, ब्लॉक कमांडर का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये और हल्का सरदार का 300 से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। आपदा डयूटी पर तैनात जवानों को हर महीने 50 रुपये अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। इसके अलावा प्रशिक्षण और पुन: प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली वर्दी की दर को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशालय में आयोजित समारोह में सीएम ने कहा, पीआरडी स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवा और सम...







