उत्तराखंड : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, इस तारीख से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती
उत्तराखंड : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, इस तारीख से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती
कोटद्वार में 26 नवंबर से होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भर्ती रैली में पहुंचने वाले युवाओं को काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में एकत्र किया जाएगा। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई है।
भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में करवाई जा चुकी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इस रैली में शामिल होंगे। 26 नवंबर को 750, 27 नवंबर को 1200 और 28 नवंबर को 1300 युवा रैली में शिरकत करेंगे। अन्य दिवस रिजर्व-डे व अन्य कार्यों के लिए रखे गए हैं।
बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी भर्ती रैली में शिरकत करने वाले अभ्यर्थियों को काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में एकत्र...










