उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी
यमनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी 41 श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजक...










