Friday, May 1News That Matters

उत्तराखण्ड

एसएसपी देहरादून ने कई उप निरीक्षकों के किए तबादले, देखें…

एसएसपी देहरादून ने कई उप निरीक्षकों के किए तबादले, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तरखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है ।  एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने 5 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। देखें किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी… बताया जा रहा है कि एसएसपी ने किशन देव रानी को चौकी प्रभारी कोतवाली विकासनगर से हटाकर चौकी प्रभारी हर्रावाला बनाया है। जबकि विवेक भंडारी को हर्रावाला से चौकी प्रभारी कोतवाली विकासनगर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं संदीप पवार को चौकी प्रभारी जा जरा थाना प्रेम नगर से SIS शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है तो वहीं दीपक मैथानी को चौकी प्रभारी पंडित वाणी से हटाकर चौकी प्रभारी झाझरा बनाया गया है। जबकि दीपक गैरोला को कोतवाली पटेल नगर से चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी बनाया गया है।...
मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल का जल्द होगा शिलान्यास…

मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल का जल्द होगा शिलान्यास…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवम् सुधारीकरण किये जाने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास करने हेतु केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। जिसपर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शीघ्र ही टनल के शिलान्यास के लिए उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून- मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी मे...
मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया त्रिवेणीघाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास###ucn

मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया त्रिवेणीघाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास###ucn

उत्तराखण्ड, खेल
https://youtu.be/NTKs1m-mCHY   कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल का स्थानान्तरण कार्य का शिलान्यास मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर किये 213 लोगो को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित सोमेश्वर: आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा में त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानान्तरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।इन दोनों ही कार्यों की कुल लागत क्रमशःरु. 89.51 लाख व रु.15.84 लाख है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह कार्य कुल तीन भागों में बनकर पूरा होगा जिसमें स्नान हेतु घाट निर्माण,व्यू पॉइंट,कटाव रोकने हेतु सुरक्षा दीवार,कपडे बदलने हेतु कमरा, बैठने हेतु कुर्सियां, महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय,90 मीटर पाथ वे,...
बैठक के दौरान सीएम धामी ने जोशीमठ के पुनर्विकास के लिए मांगी मदद

बैठक के दौरान सीएम धामी ने जोशीमठ के पुनर्विकास के लिए मांगी मदद

उत्तराखण्ड
देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंटकर उनके समक्ष प्रदेश के विकास के लिए तैयार किया गया नया रोडमैप रखा। जोशीमठ क्षेत्र में भूस्खलन एवं भूधंसाव की रोकथाम और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 2942.99 करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की। हरिद्वार से वाराणसी के लिए वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलास और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में जोशीमठ का मुद्दा प्रमुखता से रखा। क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावितों के लिए राहत और विस्थापन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास पैकेज में प्रभावितों को अस्थायी राहत व आवास व्यवस्था के लिए 150 प्री फैब्रिकेटेड घरों का निर्मा...
उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी वन संरक्षक के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी वन संरक्षक के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आज वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसके बाद से ही मुख्यालय मे हलचल मची हुई है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सरकार को मंगलवार सुबह 10 बजे तक राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक का पदभार सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके बाद  सरकार की उलझन बढ़ गई है। मजेदार बात यह है कि आज महावीर जयंती पर सरकारी छुट्टी है। ऐसे में यह पहेली बन गया है कि छुट्टी के दिन भरतरी को हॉफ की कुर्सी पर बैठाया जाएगा कि नहीं। वन विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी मुख्यालय में पहुंचे हैं, लेकिन जब तक शासन से कोई आदेश पारित नहीं हो जाते तब तक वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। राजीव भरतरी का कहना है कि वह हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ठीक 10 बजे वन मुख्यालय में चार्ज लेने के लिए पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक शासन स्तर से या म...
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को आएंगे देहरादून

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को आएंगे देहरादून

उत्तराखण्ड
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गडकरी के उत्तराखंड आगमन के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सड़क मार्ग से होते हुए गणेशपुर या आशारोड़ी तक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रेस को भी संबोधित कर सकते हैं।...
पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले

उत्तराखण्ड
सपा शासन में हुए पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। पुलिस एसआईटी ने इन दोनों के अलावा दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ शासन से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। इस मामले में अब तक 22 अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की अनुमति दी जा चुकी है। वर्ष 2013-14 में पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती में जमकर मनमानी हुई थी। इस प्रकरण में वर्ष 2018 में राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद एसआईटी ने फाइनल विवेचना रिपोर्ट वर्ष 2021 में दी। दोनों ही रिपोर्ट में कहा गया कि चयन में प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। गंभीर विचलन और अनियमितताएं मिलीं। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति की। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर, सीडीएस जनरल अनिल चौहान से की मुलाकात…

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर, सीडीएस जनरल अनिल चौहान से की मुलाकात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाक़ात की। मंत्री ने सीडीएस को उत्तराखंड का जैविक मिलेट भी भेट किया। उन्होंने सीडीएस को निर्माणाधीन जनरल बिपिन रावत स्मारक के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को देहरादून आने का आमंत्रण दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से अनुरोध किया कि देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डियो (कैथलेब) की सुविधा न होने से पूर्व सैनिकों को अत्यधिक परिशानी होती है। पूर्व सैनिकों को एमएच से सामान्य जॉच के बाद रेफर कर दिया जाता है। मंत्री ने बताया कि कार्डियो की सुविधा होने के बाद पूर्व सैनिकों को इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने सीडीएस का धन्यवाद किया कि उनके अनुरोध पर सेना मुख्यालय ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए एक और सैन्य टैंक सहित जनरल बिपिन...
शहरों में विकसित किए जाएंगे साइकिल ट्रैक और सिटी पार्क, सीएस ने दिए ये निर्देश…

शहरों में विकसित किए जाएंगे साइकिल ट्रैक और सिटी पार्क, सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने सोमवार को सचिवालय में 22-23 नवंबर, 2022 को आयोजित चिंतन शिविर के बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के शहरों में सेंट्रल प्लाजा और यूनिटी मॉल की तर्ज पर सिटी पार्क विकसित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को विकसित कर इनमें वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित करते हुए शहरों में इनका प्रावधान किया जाए। यह सोशल इंटरेक्शन के लिए भी आवश्यक है। मुख्य सचिव ने कहा कि मलिन बस्तियों की समस्या को कम करने के लिए किराया आधारित आवास मॉडल पर शीघ्र कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही सड़कों के लेवल को फिक्स्ड किए जाने की भी बात की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बार बार काम जोन से सड़कों की ऊंचाई लगातार बढ़ते जाने से घरों के लिए ड्रेनेज के समस्या आती है, इसके लिए सड़कों को स्क्रैब करके ही पुनः कार्...
उत्तराखंडः सीएस ने किया आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ…

उत्तराखंडः सीएस ने किया आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्व...