Tuesday, August 18News That Matters

Day: August 5, 2026

एमडीडीए बोर्ड बैठक, देहरादून और मसूरी के विकास के लिए 25 बड़े प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

एमडीडीए बोर्ड बैठक, देहरादून और मसूरी के विकास के लिए 25 बड़े प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के इलाकों के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। गढ़वाल आयुक्त और एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए लगभग 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ​ ​25 प्रस्तावों को मंजूरी: होटल, हॉस्टल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पास। ​लैण्ड पूलिंग योजना का विस्तार: विकासनगर के कल्याणपुर (पछवादून) में एमडीडीए द्वारा खरीदी गई जमीन के प्रथम चरण के ले-आउट का भू-उपयोग (Land Use) बिना किसी शुल्क के बदलने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली। ​निवेश और रोजगार को बढ़ावा: पर्यटन और निर्माण से जुड़ी नई योजनाओं से क्षेत्र में निजी निवेश (Private Investment) बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए...
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत अबतक प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में किसी एक मतदा...
​देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

​देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 9.30 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 04 अगस्त, 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिक एवं अ...