Tuesday, August 18News That Matters

Day: August 3, 2026

एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी,मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भागीरथी घाटी में पुनर्वास से पुनर्विकास तक तेज रफ्तार से हुआ काम

एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी,मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भागीरथी घाटी में पुनर्वास से पुनर्विकास तक तेज रफ्तार से हुआ काम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट में ले लिया। घर-दुकान, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, पशुधन और आजीविका के साधन प्रभावित हुए। चारों ओर मलबा, मायूसी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। आज, एक साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। धराली, हर्षिल और भटवाड़ी एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं। सड़कें और दूसरी आधारभूत सुविधाएं बहाल हो रही हैं, खेतों में हरियाली लौट रही है, बाग-बगीचे फिर संवर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रही है। आपदा से उपजी निराशा की जगह अब पुनर्निर्माण और बेहतर भविष्य का विश्वास दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा के पहले दिन से ही ‘राहत-बचाव से पुनर्वास और पुनर्वास से पुनर्विकास’ की रणनीति पर का...
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान,अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के निर्देश

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान,अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर गांव को जोड़ने वाली सड़क की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव के लगभग 120 परिवारों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करते ...
​20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता: महंत श्री रवींद्र पुरी जी ने विजेताओं को किया सम्मानित, कियान सिंहल और नक्ष चौहान बने चैंपियन

​20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता: महंत श्री रवींद्र पुरी जी ने विजेताओं को किया सम्मानित, कियान सिंहल और नक्ष चौहान बने चैंपियन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री रवींद्र पुरी महाराज ने रुद्रपुर में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। ​कियान सिंहल और नक्ष चौहान ने लहराया परचम ​प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में अपनी दिमागी क्षमता का लोहा मनवाते हुए उत्तराखंड के उभरते शतरंज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया: ​अंडर-7 चैंपियन वर्ग: देहरादून के कियान सिंहल ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। ​अंडर-9 ओपन वर्ग: हरिद्वार के नक्ष चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेणी में खिताब जीता। ​"युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं" — महंत श्री रवींद्र पुरी जी ​सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए महंत श्री रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा: ​"श...