देहरादून के DAV पीजी कॉलेज ने शुरू किए 8 एड-ऑन कोर्स !
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज वैदिक गणित, वर्मी कंपोस्ट टेक्नोलॉजी, जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स और ऑनलाइन सेलिंग जैसे करीब 8 एड-ऑन कोर्स शुरू करने जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं में स्किल्स को निखारने में मदद मिलेगी. इसके लिए सिर्फ 500 रुपये चार्ज किया जाएगा. एड ऑन कोर्सेज के को-ऑर्डिनेटर डॉ. एचएस रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में 8 एड ऑन कोर्स शुरू किए हैं, जिनकी अधिकतम अवधि 3 महीने की है. दरअसल एनएएसी चाहता है कि बैचलर या मास्टर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को जॉब ओरिएंटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम से जोड़ा जाए, जिससे वह आज के दौर की डिमांड के अनुरूप खुद को ढाल सकें और नौकरी के लिए तैयार हो सकें.
एड ऑन कोर्स के लिए आवेदन करने करने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा रितिका ने बताया कि आज के समय में जीएसटी-ऑनलाइन सेलिंग जैसे प्रोग्राम हमारे क्षेत्...








