नो -पार्किंग में खडें वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई, ट्रैफ़िक पुलिस के पास बढ़ी 10 नई क्रेन…
अगर आप नो -पार्किंग में वाहन खडें करते है तो सावधान हो जाए क्योंकि अब इन वाहनों पर ट्रैफ़िक पुलिस कड़ी कार्रवाई करने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रैफ़िक पुलिस के पास 10 नई क्रेन बढ़ गई है। PPP मॉडल पर रखी 10 क्रेनों को 10 क्षेत्रों में विभाजित किए गए है। अब जनपद देहरादून पुलिस द्वारा PPP मॉडल पर रखी जा रही क्रेन से प्रभावी कार्यवाही की जाएगी ।
देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत सुचारू यातायात प्रवाह को प्रभावित करनें वाले ऐसे वाहन जो सड़कों पर अनधिकृत पार्क किए जा रहे है,उन पर यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से कार्यवाही की जा रही थी परन्तु यातायात पुलिस के पास पर्याप्त क्रेन उपलब्ध न होने के कारण शासन से प्राप्त अनुमति के आधर पर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित किये जाने हेतु पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के रुप में 10 क्रेनों को अनुबन्ध के आधार पर लिया जा रहा है।
उक्त क्रेन ...








