जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत |
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत |
सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं।
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। परिजनों की मौजूदगी में संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थी...








