राहुल गांधी ने उत्तराखंड में बादल फटने की घटना पर जताया दुख, उत्तराखंड सरकार से सहायता पहुंचाने की अपील की
देहरादून : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में मूसलधार वर्षा और कई स्थानों पर बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं को बचाव व राहत कार्यों में जुटने को कहा है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में आई आपदा के संबंध में चिंता जताने के लिए राहुल गांधी का प्रदेश संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया है।
माहरा ने कहा कि बीते दिन उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनको ढाढस बंधाया। सरकार को भी कांग्रेस की चिंता से अवगत कराया है।
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
देहरादून के रायपुर विकासखंड के प्रभावित क्षेत्र सरखेत, तिमली, भैंसवाड़, घंतु का सेरा व सेरखी गांवों का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कुश...








