कहीं आज कहीं कल छाएगा कृष्ण जन्म का उल्लास
देहरादून भगवान कृष्ण के स्वागत को द्रोणनगरी में उल्लास का माहौल है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और कार्यक्रमों की तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं।
जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस
अष्टमी पर व्रत धारण कर जहां लोग पूजा करेंगे, वहीं मंदिरों में देर मध्य रात्रि में जन्मोत्सव मनाने के लिए कलाकारों द्वारा कीर्तन, भजन की प्रस्तुति भी होंगी। वहीं राजधानी दून में इस बार जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस में हैं, ऐसे में कुछ जगह आज तो कई जगहों पर कल जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
आज अष्टमी तिथि रात नौ बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी जो शुक्रवार रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
दो साल कोरोनाकाल में सूक्ष्म आयोजन के बाद इस बार छोटे, बड़े बुजुर्ग जन्माष्टमी को उल्लास के साथ मनाने को उत्साहित हैं। इसके लिए मंदिरों ...








