Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू

उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिमूर से बने इत्र और परफ्यूम की खुशबू भा गई। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में लगी उत्तराखंड के कई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान सगंध पौध केंद्र सेलाकुई की ओर से प्रधानमंत्री को तिमूर का इत्र और परफ्यूम भेंट किया गया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर उत्तराखंड के उत्पादों को सराहा। तिमूर एक झाड़ीनुमा पौधा है, जो उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। तिमूर के तने का धार्मिक महत्व भी है। इसके बीज का टूथ पेस्ट, मसाले, चटनी, दवाइयों, कॉस्मेटिक, परफ्यूम, इत्र बनाने का किया जाता है। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री ने प्रदेश में इत्र एवं सुगंध प्रयोगशाला का शुभारंभ किया था। इसके बाद सगंध पौध केंद्र ने प्रयोगशाला में तिमूर से तेल से इत्र और परफ्यूम तैयार किया है...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया ये आह्वान , वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा उत्तराखंड

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया ये आह्वान , वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा उत्तराखंड

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया ये आह्वान , वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा उत्तराखंड चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है। अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा। उत्तराखंड ग्लोबल समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से शादियों के लिए विदेश जाने के बजाय उत्तराखंड आने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के इस आह्वान से राज्य में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की उम्मीदों को नए पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में विकास और विरासत दोनों पर काम होना चाहिए। विरासत से उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन की ओर इशारा किया। ज्ञात हो कि रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण में शिव-पार्वती की विवाह स्थली है, जहां मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, अभिनेत्री कवि...
उत्तराखंड : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुए एमओयू

उत्तराखंड : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुए एमओयू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुए एमओयू वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रोड शो, प्रदेश में जिला स्तर पर मिनी रोड शो व विभागों के स्तर पर अब तक साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू हस्ताक्षर किए गए। देहरादून के एफआरआई में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ पर कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का एलान किया। वहीं प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, उच्च शिक्षा, पर्यटन, फिल्म, आयुष, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवेशक सम्मेलन के लिए धामी सरकार ने लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबुधाबी, दिल्ली, मुंबई...
उत्तराखंड : श्रीलंका के सीडीएस लेंगे परेड की सलामी, देश की सेना को मिलेंगे 343 अफसर

उत्तराखंड : श्रीलंका के सीडीएस लेंगे परेड की सलामी, देश की सेना को मिलेंगे 343 अफसर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रीलंका के सीडीएस लेंगे परेड की सलामी, देश की सेना को मिलेंगे 343 अफसर भारतीय सैन्य अकादमी से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा लेंगे। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू होगी। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे। इनमें 343 अफसर भारतीय सेना को मिलेंगे। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स क...
उत्तराखंड: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, पारा सामान्य रहने से कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

उत्तराखंड: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, पारा सामान्य रहने से कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, पारा सामान्य रहने से कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत दून समेत प्रदेश में मौसम शुष्क है। पारा सामान्य से अधिक होने से कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, दून में अगले दो दिन निवेशक सम्मेलन के दौरान आसमान साफ रहेगा। चटख धूप खिलने के साथ ही तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने का अनुमान है। सुबह बेहद हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। गुरुवार को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। अगले एक सप्ताह के भीतर सुबह-शाम ठंड में खासा इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले दो दिन वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख ...
उत्तराखंड : पीएम मोदी और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे खास व्यंजन

उत्तराखंड : पीएम मोदी और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे खास व्यंजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे खास व्यंजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों- प्लेटिनम, गोल्ड, डायमंड में व्यंजन परोसे जाएंगे। इन श्रेणियों के लजीज व्यंजन छह किचन में तैयार किए जाएंगे जिनमें तीन मेगा किचन भी हैं। व्यंजन तैयार करने से पहले रॉ मैटेरियल की जांच की जाएगी फिर थाली परोसने से पहले उसका स्वाद चखा जाएगा। पीएम मोदी समेत उद्योगपतियों के लिए एक किचन अलग तैयार किया गया है। इनके फूड हैबिट को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मोटे अनाज से भी व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाने के साथ ब्लैक वाटर का इंतजाम किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के लिए कैटरिंग की जिम्मेदारी ताज ग्रुप को दी गई है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 10,000 लोगों के खाने की ...
उत्तराखंड : पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, राज्य को देंगे 44 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, अमित शाह भी होंगे मौजूद

उत्तराखंड : पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, राज्य को देंगे 44 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, अमित शाह भी होंगे मौजूद

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, राज्य को देंगे 44 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, अमित शाह भी होंगे मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री उद्घाटन सत्र में 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत भी करेंगे। इस सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोस्पेरिटी रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए तय ढाई लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को पूर्ण कर चुकी है। औद्योगिक समूहों के साथ करार किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। सम्मेलन ...
उत्तराखंड : एफआरआई ग्राउंड बांटा चार जोन में , बिना पास के प्रवेश नहीं

उत्तराखंड : एफआरआई ग्राउंड बांटा चार जोन में , बिना पास के प्रवेश नहीं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एफआरआई ग्राउंड बांटा चार जोन में , बिना पास के प्रवेश नहीं देहरादून में निवेशक सम्मेलन के लिए एतिहासिक वन अनुसंधान संस्थान परिसर में सरकार ने एक छोटा शहर बसा दिया है। इसे चार जोन में बांटा गया है, जिसमें हर जोन में एक ही समय पर अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी। परिसर में बिना पास प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए एंट्री गेट पर ही व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनभर यहां सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया। एफआरआई परिसर की सूरत निवेशक सम्मेलन के लिए बदली हुई है। चकराता रोड के मुख्य गेट को निवेशक सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए सजाया गया है। भीतर प्रवेश करते ही सड़क के दोनों ओर निवेशक सम्मेलन से संबंधित तस्वीरें, पोस्टर व फ्लेक्स लगाए गए हैं। एफआरआई की मुख्य इमारत के ठीक सामने के मैदान को एक छोटे शहर की शक्ल दे दी गई है। चार जोन में बंटे इस शहर में ...
उत्तराखंड : ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा एयरपोर्ट पर डेलिगेट्स का स्वागत

उत्तराखंड : ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा एयरपोर्ट पर डेलिगेट्स का स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा एयरपोर्ट पर डेलिगेट्स का स्वागत देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए आज से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा। इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृति विभाग के सतपाल राणा, दिनेश उप्रेती ने बताया कि संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले तिलक लगाया जाएगा और साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तराखंड : सीएम धामी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आठ व नौ दिसंबर को होने वाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन डेस्टिनेशन उत्तराखंड की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हम तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुके हैं। इन निवेश को जमीन पर उतार...