उत्तराखंड: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स में आयोजित समारोह में 37वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने सीएम को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज सौंपा। जिसे राष्ट्रीय खेल सचिवालय रायपुर में स्थापित किया गया। खेल मंत्री ने कहा, लोहाघाट में प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कालेज बनेगा, इसके लिए 500 नाली भूमि हस्तांतरण के लिए अनुमोदन मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से जी जान से जुटना होगा। उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के साथ ही खेलों मेें बेहतर प्रदर्शन के लिए भी नाम जाना चाहिए। राज्य में खेल संस्कृति का लगातार प्रसार हो रहा है। राज्य के खिला...








